Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राज्य में बढ़ते अपराध और खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर DGP से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, कहा – रांची  में बढ़ती अपराधिक घटनाओं से दहशत में जीने को मजबूर है आम जनता.

0 272

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राज्य में बढ़ते अपराध और खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से  मुलाकात की है। इस मुलाकात में प्रतिनिधि मंडल ने एक चिट्ठी सौंपी है। इस चिट्ठी में लिखा है, राज्य में बढ़ते गैंग वार, अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं से आम जनता दहशत में है। ऐसा लग रहा जैसे राज्य में अपराधियों का साम्राज्य स्थापित हो चुका है। अपराधी जब चाहें, जहां चाहें किसी की भी बेधड़क हत्या करने में सफल हो रहे हैं। दूर दराज के गांव, जिले क्या राजधानी रांची अपराधियों की गिरफ्त में है। विशेष कर चतरा,लातेहार,रामगढ़,हजारीबाग,और रांची का कोयलांचल क्षेत्र अपराधियों , शूटरों का अड्डा बन चुका है।

- Advertisement -

जेल से वसूली जा रही है रंगदारी
चिट्ठी में आगे लिखा है, अपराधियों के द्वारा राजनीतिक,सामाजिक कार्यकर्ताओं को आए दिन निशाना बनाया जा रहा है। राज्य सरकार की लूट,भ्रष्टाचार को ,जन विरोधी नीतियों को उजागर करने वाले भाजपा नेता,कार्यकर्ता अपराधियों के हिट लिस्ट में शामिल हैं।अब तो अपराधी जेल से ही रंगदारी वसूल रहे, जान से मारने की धमकी दे रहे। स्थिति इतनी भयावह है कि सत्ताधारी दल के विधायक भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।डेढ़ दो महीनों का रिकॉर्ड देखा जाय तो 12जुलाई को टुंडी में आरएसएस कार्यकर्ता शंकर प्रसाद की हत्या, 23जुलाई को खूंटी में किसान चमरा मुंडा की हत्या, 27जुलाई को आदिवासी समाज के होनहार युवा और भाकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या, 28जुलाई को वासुकीनाथ में अमरनाथ की हत्या,1अगस्त को झरिया में धनंजय यादव की हत्या 6 अगस्त को भुरकुंडा में होटल संचालक रोशन साव की हत्या,11अगस्त को राजधानी रांची से सटे चिरौंदी में जूस दुकान संचालक मुकेश साव और रोहन साव की हत्या जैसे वारदात राज्य में अपराधियों की निडरता बता रहे।

रांची में सीपीआईएम नेता सुभाष मुंडा की हत्या, अपराधियों ने ऑफिस में घुसकर  मारी गोली, crime-murder-of-cpim-leader-subhash-munda-in-ranchi

दहशत में पलामू प्रमंडल

प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौपी गयी चिट्ठी में 12अगस्त को भाजपा नेता राजेंद्र साहू की हत्या का जिक्र करते हुए कहा गया है, पलामू प्रमंडल दहशत में है। छोटे छोटे व्यवसाय चलाने वाले भी भयभीत हैं। अपराधियों का पुलिस की गिरफ्त से बाहर होना, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की मंशा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।

कौन कौन थे प्रतिनिधि मंडल में

इस प्रतिनिधिमंडल में सुनील कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष, सांसद, गंगोत्री कुजूर,प्रदेश उपाध्यक्ष, नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री, विधायक, मुनेश्वर साहू,प्रदेश मंत्री, शिवपूजन पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रतुल शाहदेव, प्रवक्ता, योगेंद्र प्रताप सिंह,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, समरी लाल,विधायक. जनार्दन पासवान,पूर्व विधायक, प्रकाश राम,पूर्व विधायक, सुनील साहू,जिला महामंत्री शामिल थे।

Report By :- ANJALI THAKUR, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309