Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बस संचालकों ने कहा- हम भुखमरी के कगार पर थे, अब पांच महीने के बाद बसें शुरू होने से हमें खुशी

0 859

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में अब राज्य के अंदर बसों के संचालन की सरकार ने अनुमति दे दी है। इसके बाद एक सितंबर से करीब 10 हजार बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। बसों के संचालन शुरू करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद बस संचालकों में खुशी का माहौल है। राजधानी रांची के खादगड़ा बस स्टैंड, आईटीआई बस स्टैंड पर बसों की सफाई होनी शुरू हो गई है। राज्य में बसों के संचालकों को बसों के संचालन के लिए परिवहन विभाग के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम का पालन करना अनिवार्य होगा।

झारखंड यूनियन खादगढ़ा बस स्टैंड के अमजद खान ने बताया कि झारखंड सरकार का फैसला काफी सराहनीय है और उन्होंने जो झारखंड के अंदर ही बस चलाने का फैसला किया है उससे हम तमाम बस संचालक और मजदूर यूनियन काफी खुश है पिछले 5 महीने से हमारी जिंदगी काफी खराब गुजर रही थी बस नहीं चलने से हमारी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी लेकिन अब हम लोगों ने राहत की सांस ली है

- Advertisement -

राजधानी के खादगड़ा बस स्टैंड पर बस संचालक अमजद आलम ने बताया कि पांच महीनों के बाद बसों का परिचालन शुरू हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पांच महीने से बसों का संचालन नहीं हो रहा था जिससे बस संचालन से जुड़े लोगों के सामने भूखमरी की स्थिति आ गई है। बातचीत के दौरान अमजद के चेहरे पर खुशी दिख रही थी।

वहीं, आईटीआई बस स्टैंड से बस संचालन करने वाले सुनील यादव ने बताया कि बसों के संचालन के फैसले से सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है। अब उम्मीद है कि उनके जीवन वापस पटरी पर लौटेगा। उन्होंने बताया कि बसों के संचालन के बाद यात्री राज्य के एक कोने से दूसरे कोने में आ जा सकेंगे जिससे बस स्टैंड और आसपास के छोटे दुकानदारों को भी राहत मिलेगी।

Venue for interstate bus stand shifts near NH-33 - Telegraph India

बस संचालकों को इन मानकों का करना होगा पालन
परिवहन विभाग की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक, बस संचालकों को बसों को सैनिटाइज करना होगा। कर्मियों को मास्क और हैंड ग्लब्स उपलब्ध कराना होगा। साथ ही जगह-जगह पर बसों के ठहराव पर रोक का भी पालन करना होगा। इसके अलावा 30 सीट वाली बस में 20 जबकि 50 सीट वाली बस में 25 यात्रियों को बैठाना होगा।

एक सितंबर से मॉल भी खोलने की तैयारी

Approval for shops, malls, cinema theatres to stay open 24 hours - Newscast  Pratyaksha English
एक सितंबर से ही राजधानी सहित राज्य के अन्य जिलों में मॉल खोलने की भी तैयारी है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद सहित अन्य जिलों के मॉल संचालकों में राज्य सरकार के फैसले के बाद खुशी का माहौल है। हाल ही में मॉल संचालकों ने सरकार से मॉल खोलने का अनुरोध किया था। रांची के कई मॉल के अंदर और बाहर साफ-सफाई का दौर शनिवार को शुरू हो गया। मॉल संचालकों को भी कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

बता दें कि राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम लॉकडाउन की अवधि को 30 सितंबर के लिए बढ़ा दिया। इस दौरान पहले से मिल रही छूट जारी रहेगी। साथ ही कुछ नए छूट का भी एलान किया गया है। राज्य सरकार की ओर से दी गई छूट में बसों का परिचालन, मॉल, सैलून, होटल, रेस्टोरेंट, लॉज, गेस्ट हाउस, ब्यूटी पार्लर खोलने की अनुमति मिल गई है।

जिन पर प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेगा, उनमें राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक समारोह, जुलूस शामिल है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे। इसके अलावा सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, थियेटर पार्क आदि खोलने पर भी रोक जारी है।

Report :- Shadab Khan, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309