Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अनावश्यक बाहर निकलने वाले लोगों का कट रहा चालान, पुलिस द्वारा हो रही पूछताछ

0 414

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

कोरोना (Coronavirus) संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए झारखंड में लागू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (Mini Lockdown) के बीच राज्य की हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार द्वारा वीकेंड लॉकडाउन (weekend lockdown) की घोषणा के तहत शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन है. आज रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन (Complete Lockdown) है. इस दौरान डेयरी आउटलेट व मेडिकल सेवा समेत अन्य को पाबंदियों से छूट दी गयी है. शेष सभी दुकानें बंद हैं. इसलिए बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें.

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कंप्लीट लॉकडाउन लगाया है। रविवार को सुबह से ही लॉकडाउन का असर दिखने लगा। शहर की प्रमुख सड़कों के अलावा गली-मुहल्लों की दुकानें भी नहीं खुली। रोजाना न्यू मार्केट चौक से हजारों वाहन गुजरते हैं। लेकिन रविवार को लॉकडाउन की वजह से वाहनों का आवागमन बिल्कुल कम रहा।

- Advertisement -

लॉकडाउन में घर से बाहर अनावश्यक लोग ना निकले। इसलिए सभी चौक-चौराहों पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है, जो वाहन सवारों को रोक कर बाहर निकलने का कारण पूछ रहे हैं। वैलिड कारण बताने पर ही लोगों को आगे जाने दिया जा रहा है। न्यू मार्केट चौक पर कई लोग बाहर निकलने का वास्तविक कारण नहीं बता पाए, उनसे ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना भी वसूला।

इधर, शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्ती दल घूम-घूमकर निगरानी रख रही है कि कहीं लोगों की भीड़ तो नहीं लग रही। मालूम हो कि एम्स के डायरेक्टर ने कोरोना की तीसरी लहर 6 से 8 हफ्ते में आने की संभावना जताई है। देशभर के एक्सपर्ट भी सितंबर-अक्टूबर तक तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। इसे देखते हुए लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है, जिससे संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकती है।

आपको बता दें कि झारखंड में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है. इसके बावजूद सुरक्षा के दृष्टिकोण से राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है. इसके तहत शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार की सुबह छह बजे कर लॉकडाउन रखा गया है. इसके अलावा सरकार ने सभी 24 जिलों में सभी दुकानें शाम 4 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया है. लॉकडाउन में भी डेयरी आउटलेट, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लीनिक, अस्पताल, पेट्रोल पंप, रसोई गैस, रेस्टोरेंट से होम डिलिवरी, कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, हाइवे पर ढाबा और मालवाहक वाहनों की पाबंदियों से छूट दी गयी है. इसलिए बेवजह घर से नहीं निकलें !

Report By :- ALISHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309