Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

CM नीतीश के राज में खाकी हुई बेलगाम : दरोगा ने जज पर ताना पिस्तौल, थाना प्रभारी और SI गए जेल

0 539

NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

झंझारपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोर्ट में जज के साथ मारपीट करने के आरोपित दोनों पुलिस अधिकारियों को बीते देर शाम जेल भेज दिया गया है। एसीजेएम प्रथम अजय शंकर प्रसाद के कोर्ट ने दोनों को कस्टडी में ले जाने का आदेश दिया है। सीआइडी एसपी शैलेश कुमार, एएसपी राजेश कुमार दोनों को रात आठ बजे उपकारा लेकर गए।

Madhubani News; Jhanjharpur court judge Avinash Kumar attacked in cabin by  SHO and SI | चैंबर में घुसकर पीटा, कहा- SP को पेशी पर बुलाते हो...तुम्हें  दुनिया से विदा करते हैं -आपको बता दें कि बीते देर पांच बजे सीआईडी की टीम आरोपित थानाप्रभारी गोपाल कृष्ण और दारोगा अभिमन्यु शर्मा को साथ लेकर झंझारपुर कोर्ट पहुंची। आरोपित की तरफ से बचाव के लिए पांच अधिवक्ताओं की टीम पहुंची थी। जीरह समाप्त होने के बाद कोर्ट ने निर्णय लेने में दो घंटे से ज्यादा का समय लिया गया। टीम में शामिल एसपी शैलेश कुमार व एएसपी राजेश कुमार ने एडीजे प्रथम अविनाश कुमार से उनके चैंबर में तीन घंटे तक पूछताछ की।बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक सीआइडी की पूरी टीम कोर्ट पहुंची. इस टीम में सीआईडी के एसपी शैलश, एएसपी राजेश कुमार के साथ दो इंस्पेक्टर और दो वीडियोग्राफर थे. सीआईडी की पूरी टीम एडीजे(वन) अविनाश कुमार के चेंबर में पहुंची. फिर उनसे बंद कमरे में पूछताछ शुरू हुई. सीआईडी की टीम करीब तीन घंटों तक बंद कमरे में कैमरे के सामने जज से पूछताछ करती रही. पूछताछ के बाद बाहर निकले सीआईडी अधिकारियों ने इस बाबत कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. एडीजे वन अविनाश कुमार से पूछताछ के बाद सीआईडी की टीम एसीजेएम प्रथम अजय शंकर प्रसाद के कक्ष में पहुंची. हालांकि एसीजेएम उस समय इजलास में न्यायिक कार्य कर रहे थे. जब वे वापस अपने चेंबर में पहुंचे तो सीआईडी की टीम ने उनसे लगभग 10 मिनट तक बात की औऱ फिर वहां से निकल गयी. सीआइडी के एसपी ने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में एडीजे अविनाश कुमार से बात की है.

- Advertisement -

गौरतलब है कि पिछले 18 नवंबर को एडीजे अविनाश कुमार प्रथम के कक्ष में पुलिसकर्मियों ने हमला कर दिया था. शोर शराबा सुनकर एडीजे के कक्ष में घुसे वकीलों ने देखा था कि घोघरडीहा के तत्कालीन थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण और एसआइ अभिमन्यु कुमार शर्मा एडीजे के साथ गाली गलौज औऱ मारपीट कर रहे हैं. दरोगा ने जज पर पिस्तौल भी निकाल रखा था. इसके बाद एडीजे ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दोनों पुलिसवालों को निलंबित कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले पर पटना हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था और हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हो रही है. 

Report By :- SHILPI TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309