NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पार्षद जर्मिन टोप्पो ने किया फतेहुल्लाह रोड़ का निरक्षण किया
राज्य सरकार फंड देगी तो काम होगा शुरू: संजीव विजयवर्गीय, डिप्टी मेयर
फतेहुल्लाह रोड़ से लाखों का टैक्स जाता है उसके बाद भी रोड़ का नही बनना दुखद:
पार्षद जर्मिन टोप्पो
रांची मेन रोड से बिल्कुल ही सटे डॉक्टर फतुल्लाह रोड अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है मुस्लिम बहुल इलाका होने के साथ-साथ यहां पर व्यापार भी अच्छा खासा होता है जिसकी वजह से फतुल्लाह रोड में अक्सर भीड़ लगी रहती है अब बरसात भी आने वाली है ऐसे में रोड की जर्जर स्थिति से वहां पर व्यापार कर रहे लाखों लोगों को और नमाज पढ़ने जाने वाले कई नमाजियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा मेंन रोड स्थित डॉ फतेउल्लाह रोड के जर्जर हालत के प्रति जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन, नगर निगम और नगर विकास विभाग उदासीन है। रोड़ की स्थिति जर्जर – सडक के नाम पर सिफ गड्ढा। उक्त बातें समाजिक कार्यकर्ता सैयद फ़राज़ अब्बास ने कही। उन्होंने कहा कि तीन सालों से सेंकडो आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई करवाई नहीं हुई। शिरफ आश्वासन मिला। डॉ फतेहुल्लाह रोड़ के अलावा कई रोड़ बने लेकिन यह नही बना। मजबूर होकर अब हम पीआईएल दाखिल करेंगे। वही मौके पर पहुंचे डिप्टी मेयर संजीव विजवर्गीय और वार्ड पार्षद जर्मिन टोप्पो। डिप्टी मेयर ने कहा कि रांची नगर निगम सड़क की योजना बना कर राज्य सरकार को दे दी है, अब राज्य सरकार का काम है।
- Advertisement -
राज्य सरकार राशि उपलब्ध नहीं कराई गई तो रोड कहां से बन पाएगा। 2 महीने पहले नगर विकास सचिव के पास रोड़ का जो लिस्ट गई है उसमें डॉक्टर फ़ताउल्लाह का भी नाम है। हम लोग कोशिश कर रहे हैं। वही पार्षद जर्मन टोप्पो ने कहा कि शहर के कई क्षेत्र के सड़कों का निर्माण हो रहा है लेकिन डॉक्टर फतुल्लाह रोड का नहीं। निगम बोर्ड में कई बार योजना बनाकर दे चुके हैं। लेकिन अब हम मजबूर होकर यह कह रहे है कि हमारे वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा है। 10 करोड़ का काम हो जा रहा है, लेकिन दो करोड़ डॉक्टर फतुल्लाह रोड का काम नहीं हो रहा है। वार्ड के जनता के साथ हम हमेशा खड़े हैं हम इस रोड को लेकर बहुत चिंतित हैं। डॉक्टर फ़त्ताउल्लाह रोड एरिया से लाखों का टैक्स जाता है, यह व्यवसायिक रोड है,एव पूर्व न्यायधीश यूसफ़ इकबाल कभी निवास स्थान इसी मार्ग में है इसके बाद भी सडक़ का निर्माण नही होना चितां का विषय है और दुखद है हम झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि इस मार्ग के लिये राशी उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए। इस मौके पर सैयद फराज अब्बास, नसर इमाम, समर इमाम, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद उमर, एजाज अंसारी आदि थे।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI