Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शराब के नशे में धुत लड़की ने रोड के बीच लेट कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

0 549

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पुणे 

Girl lying on road :  कुछ दिन पहले लड़की से कैब ड्राइवर को पीटने का वीडियो सामने आया था। वैसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। अब महाराष्ट्र के पुणे से ऐसा ही मामला सामने आया है जब एक लड़की ने रोड के बीच ऐसा हंगामा किया कि वहां जाम लग गया। हालत ये हो गई कि वह लड़की सड़क पर ऐसे लेट गई मानों वह सो रही हो, इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

दरअसल, यह घटना पुणे के स्वारगेट इलाके में नेहरु स्टेडियम के पास हीराबाग चौक की है। NATION EXPRESS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रात के तकरीबन साढ़े दस बजे एक लड़की सड़क के बीचों-बीच आकर लेट गई, यह लड़की शराब के नशे में धुत थी। वह लड़की कभी हाथ से इशारे करती तो कभी हाथ को ऊपर उठाती। लड़की की इस हरकत को देख राहगीर हैरान रह गए।

- Advertisement -

Girl lying on road :

इतना ही नहीं नहीं यह लड़की अचानक सड़क पर लेट कर एक्सरसाइज वाले पोज देने लगी। ऐसा लगा मानों वह योग कर रही हो। इस लड़की की वजह से कई गाड़ियों को रास्ता बदल-बदल कर जाना पड़ा। हालांकि कुछ बाइक सवार उसके आसपास से होकर भी गुजर रहे थे। ये लड़की की शरारत थी या फिर लड़की नशे में चूर थी, किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था, हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि वह नशे में थी।

घटना के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारी बालासाहेब कोपनार ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे हीराबाग के पास हुई। हमें फोन आया कि एक महिला सड़क पर हंगामा कर रही है। जब उसने पुलिसकर्मियों को अपने पास आते देखा, तो वह उठ गई और चली गई। अभी इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया है।

शराब के नशे में धुत लड़की जब बीच सड़क पर करने लगी स्ट्रेचिंग, वीडियो वायरल

फिलहाल लड़की का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस लड़की का वीडियो वहां कई लोगों ने अपनी मोबाइल से बना लिया और वायरल कर दिया।

Report By :- KASHISH BHATNAGAR, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पुणे 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309