Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

भाजपा नेता रमेश सिंह से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर मांगी रंगदारी, सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज

0 193

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची शहर के भाजपा के जानेमाने नेता रमेश सिंह को फोन पर धमकी मिली है। उनसे फोन कर उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। इस बाबत उन्होंने सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि शनिवार को उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का आदमी बताया।

सहयोग करें वरना भुगते

- Advertisement -

Fourth incident of extortion in Ranchi in a month | रांची में एक महीने में रंगदारी  मांगने की चौथी घटना: पीएलएफआई के नाम पर बिल्डर से 2 करोड़, रियल एस्टेट  कारोबारी से

दिए गए आवेदन में रमेश सिंह ने पुलिस को बताया है कि संगठन के कमांडर सहित कई सदस्यों की आप पर नजर है। ऐसे में आप संगठन को सहयोग करें। संगठन को सहयोग करेंगे तो संगठन भी आपका सहयोग करेगा। साथ ही धमकी दी गई है कि यदि संगठन को सहयोग नहीं किया गया तो फिर उनके खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा। आपको अंजाम भुगतना होगा। भाजपा नेता रमेश सिंह समाजसेवी होने के साथ पेशे से बिल्डर भी हैं। वह मेन रोड के चंद्रशेखर आजाद दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष भी हैं।

लोकेशन तलाशने में जुटी पुलिस

आवेदन मिलने के बाद सुखदेव नगर थाने की पुलिस एक्टिव हो गई है। जिस नंबर से फोन आया है, उसका लोकेशन तलाश किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की टेक्निकल सेल भी काम कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस नंबर से कॉल आया है, उसका लोकेशन बंगाल का बता रहा है।

बता दें कि बहुत दिनों बाद किसी के नंबर पर सीधा कॉल कर रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगे जाने के अब तक के पैटर्न बताते हैं कि कॉल करने वाला या तो इंटरनेट कॉल का प्रयोग करता है या फिर व्हाट्सएप कॉल। कॉल करने वाले ने रंगदारी के रकम की भी बात नहीं बताई है।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309