Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में अपराधियों का तांडव : ओवर ब्रीज के पास अमेजन के डिलेवरी ब्वॉय का मर्डर, वहीं अरगोड़ा में 5 नकाबपोश अपराधियों ने चाकू मारकर 1 मजदूर को किया घायल

0 483

CRIME DESK, NATION EXPRERSS, RANCHI

रांची में गुरुवार को सरेराह चाकूबाजी की घटना हुई है। मामला चुटिया थाना क्षेत्र के निवारपुर स्थित ओवर ब्रीज के पास की है। यहां तीन अज्ञात अपराधियो ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मनोहर किशन के रूप में हुई है। वह लोहरदगा का रहने वाला था। रांची में रहकर अमेजन के लिए डिलेवरी ब्वॉय का काम करता था। इधर घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

आपसी रंजिश का मामला आ रहा है सामने
चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्ट्या ये लूटपाट का मामाल नहीं लग रहा है। ये आपसी रंजिश में की गई हत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमार की जा रही है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।

रांची में मजदूरों पर जानलेवा हमला:अरगोड़ा स्टेशन जा रहे 3 मजदूरों को लूटा,

पैसे देने से मना किया तो चाकू मारकर किया घायल

वहीं दूसरी ओर, रांची में मजदूरों के साथ छिनतई और उन पर जानलेवा हमला किया गया है। मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां गुरुवार सुबह 3 बजे लोहरदगा के लिए ट्रेन लेने निकले 3 मजदूरों के साथ पहले छिनतई की कोशिश की गई। पैसा देने से मना करने पर नकाबपोश 5 अपराधियों ने चाकू मारकर 1 मजदूर को घायल कर दिया । इसके बाद मोबाइल और पैसा लेकर अपराधी मौके से फरार हो गए।

अनिल ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी क्रम में विवाद बढ़ गया। पांचों अपराधियों में से एक अपराधी ने अनिल को पेट और शरीर के दूसरे हिस्सों में छुरा मार दिया। - Dainik Bhaskarवहीं घायल को उसके दो अन्य साथियों ने रांची-लोहरदगा ट्रेन से लोहरदगा ले कर आ गए। लोहरदगा रेलवे स्टेशन में RPF के जवानों ने तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए RIMS रेफर कर दिया गया।

वहीं इस संबंध में अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना सुबह 3 बजे की है। अब घायलों से उनका पक्ष जानने की कोशिश की जा रही है। उनके बयान के बाद घटना स्पष्ट हो पाएगी।

पहले से घात लगाकर बैठे थे अपराधी
लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी हरिलाल मुंडा का पुत्र अनिल मुंडा, धनेश्वर मुंडा का पुत्र अखिलेश मुंडा और सुकरा उरांव का पुत्र छोटू उरांव से लोहरदगा आने के लिए अरगोड़ा रेलवे स्टेशन आ रहे थे। इसी दौरान अरगोड़ा रेलवे स्टेशन मोड़ के समीप पहले से घात लगाए पांच नकाबपोश अपराधियों ने अनिल, अखिलेश और छोटू को रोका।

पैसे देने से इंकार किया तो हमला कर दिया
अपराधियों ने चाकू का भय दिखाते हुए उनसे मोबाइल फोन और पैसे की मांग की। घबराकर अखिलेश और छोटू ने अपना मोबाइल फोन और पर्स में रखे हुए पैसे अपराधियों दे दिए। जबकि अनिल ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी क्रम में विवाद बढ़ गया। पांचों अपराधियों में से एक अपराधी ने अनिल को पेट और शरीर के दूसरे हिस्सों में चाकू मार दिया। जिससे अनिल घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद अपराधियों ने अनिल का पैसा और मोबाइल भी छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

Report By :- ADITI PANDIT, ME DESK, NATION EXPRERSS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309