झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से जारी, शाम 5 बजे तक दे सकेंगे वोट, रात 12 बजे आएगा रिजल्ट
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड पुलिस एसोसिएशन 2025 का चुनाव को लेकर शांतिपूर्वक मतदान जारी है. सुबह 8 बजे से मतदाता कतार में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं. दोपहर दो बजे तक करीब 650 वोटरों ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया है. हालांकि, अभी यह आंकड़ा 60 प्रतिशत माना जा रहा है. शाम 5 बजे तक वोटर मतदान दे सकेंगे. यह जानकारी चुनाव पर्यवेक्षक हरेंद्र राय ने दी. उन्होंने कहा कि राज्यभर में कुल 1056 वोटर हैं. शाम पांच बजे तक लाइन में खड़े वोटरों से मतदान कराया जायेगा. उसके बाद मतदाता वोट नहीं दे सकेंगे.
- Advertisement -
उम्मीदवार अपने-अपने वोटरों को रुझाने में जुटे
चुनाव में खड़े उम्मीदवार राज्यभर से आये वोटरों को अपनी ओर रुझाने में जुटे हैं. सभी उम्मीदवार मतदान केंद्र के बाहर वोटरों को एक-एक वोट कहां पर डालने हैं, को लेकर जानकारी देते दिख रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर मतदान केंद्र के बाहर अभी से कई तरह की चर्चा चल रही है.
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी
अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार मुर्मू, रवींद्र कुमार व कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष पद पर निरंजन तिवारी, रोहित कुमार रजक, रामाकांत उपाध्याय, महताब आलम व अशोक तिवारी, महामंत्री पद पर संजीव कुमार, अरविंद कुमार यादव, नीलमणी राम, संयुक्त सचिव पद पर संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडेय, श्रीकांत शर्मा व मनोज पासवान तथा संगठन सचिव के पद पर मंटू कुमार व निर्मल कुमार यादव।
पुलिस एसोसिएशन महत्वपूर्ण कड़ी
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने चुनाव से एक दिन पूर्व महाधिवेशन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में सैकड़ों की संख्या में पुलिस अफसर और कर्मी मौजूद हैं. जिनकी समस्याओं को एक-एक कर के सुनना बड़ा ही कठिन काम है. ऐसे में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और मेंस एसोसिएशन दो ऐसे संगठन हैं जिनके जरिए हम पुलिस अफसरों और कर्मियों की समस्याओं से अवगत होते हैं और फिर उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं. डीजीपी ने नए चुनाव के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि जो लोग भी चुनकर आएं अपने साथियों के हित के लिए आगे काम करें.
गुरुवार को हुआ था महाधिवेशन
चुनाव से एक दिन पहले झारखंड पुलिस संगठन का अधिवेशन भी हुआ. अब आज एक हजार से ज्यादा पुलिसवाले संगठन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव और संगठन सचिव के पद के लिए पुलिस कर्मी मतदान कर रहे है. इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार सिंह और राहुल कुमार मुरमू के बीच जबरदस्त टक्कर है. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद आफताब आलम, रमाकांत उपाध्याय, रोहित कुमार रजक, अशोक कुमार तिवारी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
वहींं महामंत्री पद के लिए अरविंद प्रसाद यादव और संजीव कुमार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. संयुक्त सचिव के पद के लिए श्रीकांत शर्मा, मनोज पासवान, राकेश कुमार पांडे और संतोष कुमार महतो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. संगठन सचिव के लिए निर्मल कुमार यादव और मंटू कुमार साहू अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

देर रात तक आएगा रिजल्ट
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव बेहद शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, लोग कतारबद्द होकर अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं. शुक्रवार की शाम 5:00 तक मतदान होगा रिजल्ट देर रात तक आने की संभावना है. जीते हुए कैंडिडेट का शपथ ग्रहण समारोह भी शनिवार को ही करवाया जाएगा.
Report By :- SHWETA SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI