Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नाइट पार्टी में IIT की छात्रा से चुम्मा मांगने वाला खूंटी का SDM सस्पेंड, CM हेमंत सोरेन ने IAS को किया सस्पेंड

0 393

NEWS DESK, NATION EXPRESS, खूंटी

खूंटी के SDM सैयद रियाज अहमद को सस्पेंड कर दिए गए। उन पर एक छात्रा ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। इस पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। फिलहाल IAS सैयद यौन शोषण के आरोप में खूंटी जेल में बंद हैं।

मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने IAS को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। इससे पहले गिरफ्तारी के बाद रियाज को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

- Advertisement -

झारखंड: IIT छात्रा से चुम्मा माँगने वाला IAS सैयद रियाज अहमद गिरफ्तार

FIR में क्या है
पीड़ित छात्रा ने FIR में बताया कि IIT मंडी से 20 दिन पहले 16 छात्र इंटर्नशिप करने पर खूंटी आए थे, इनमें 8 छात्राएं हैं। जिला प्रशासन ने सभी छात्रों के ठहरने के लिए हेल्थ क्लब में इंतजाम किया था। एक जुलाई को SDM सैयद रियाज अहमद ने अपने आवास में पार्टी रखी थी। इसमें सभी छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। देर रात तक उनके आवास में पार्टी चली। खाना और पीना भी हुआ। इसी दौरान IAS ने हिमाचल प्रदेश की रहने वाली छात्रा से अभद्रता की।

पीड़ित छात्रा ने 4 जुलाई की शाम खूंटी महिला थाना में IAS सैयद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अन्य स्टूडेंट्स से पूछताछ की। इसके बाद मंगलवार को SDM को गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़की से टीचर ने कहा- मैं तुम्‍हें सेक्‍स स्‍लेव बनाना चाहता हूं, तुम मुझे डैडी कहा करो | 'I want you to be my sex slave, Florida teacher suspended over alleged sexual

सैयद की पत्नी भी हैं SDM
सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे 21 जुलाई 2021 को खूंटी के SDM बने थे। रियाज मूल रूप से नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी भी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SDM हैं।

शिकायत करने वाली लड़की IIT मंडी की रूरल डेवलपमेंट की छात्रा है। वहां से झारखंड के खूंटी एक महीने की इंटर्नशिप के लिए आई है। एनजीओ में वो इंटर्नशिप कर रही है। SDM सैयद रियाज अहमद की IPC की धारा 354, 354A और 509 के तहत गिरफ्तारी हुई थी। उन्हें न्यायिक हिरासत में खूंटी उपकारा भेज दिया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया। पीड़िता हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, खूंटी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309