Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SP के पास फरियाद लेकर पहुंचा शख्स, कहा- अवैध संबंध बनाने के लिए मेरी पत्नी को उठा कर ले गए सीओ

0 460

NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

एसपी सर मेरी पत्नी ला दीजिये, सीओ साहेब भगाकर अपने घर ले गये हैं… अधेड़ का चौंकाने वाला आरोप

मामला पुलिस जिले के रंगरा चौक प्रखंड का है, जहां सीओ आशीष कुमार पर बड़ा आरोप लगा है। उनके ऊपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अवैध संबंध बनाने के लिए महिला को किडनैप कर लिया है। महिला के पति ने एसपी सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार को आवेदन दिया है। पति ने सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मेरी पति का अपहरण कर लिया है। मेरी पत्नी एक जुलाई से ही लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। बाद में जानकारी मिली कि मेरी पत्नी रंगरा सीओ आशीष कुमार के घर पर है।रंगरा एसपी के ऊपर गंभीर आरोप

- Advertisement -

पीड़ित पति ने बताया कि उसने जब रंगरा सीओ को कॉल किया तो उन्होंने धमकी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके बारे में अगर किसी को बताया तो तुम्हरी हत्या कर दी जाएगी। मुझे शक है कि मेरी पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए सीओ अपने घर ले गया है। वह पहले भी इस तरह की हरकत कर चूका है।

एसपी को दिया आवेदन

पति ने अपनी पत्नी की बरामदी के लिए एसपी से गुहार लगाईं है। पीड़ित पति ने कहा है कि सीओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मेरी पत्नी मेरे घर पहुंचाया जाए। मामले को लेकर रंगरा सीओ ने कहा कि मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। महिला के बारे में मैं कुछ नहीं जानता हूँ।

पैसा का प्रलोभन देकर भगाने का आरोप

अपने आवेदन में पीड़ित ने लिखा कि सीओ पहले भी ऐसा काम कर चुके हैं. मीडिया से बात करते हुए पीड़ित ने बताया कि सीओ ने उसकी पत्नी को पैसा का प्रलोभन देकर भगा लिया है और पूर्णिया स्थित अपने घर में उसे रखा है. बताया कि उसे अपनी पत्नी से एकबार फोन पर बात हुई है और उसी समय सीओ से भी बात हुई . इस दौरान सीओ ने उन्हें धमकी दी. पीड़ित ने सीओ के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध संबंध बनाने के लिए उनकी पत्नी को ले गये हैं.

 

सीओ ने आरोपों को बताया गलत

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सीओ ने मीडिया से कहा कि ये सारे आरोप गलत हैं. इसकी जांच होगी और सब सामने आ जाएगा. उन्होंने कहा कि वो किसी भी ऐसी महिला को नहीं जानते हैं. ये मामला भी उनकी नजर में नहीं आया था. उन्हें कुछ भी मालूम नहीं है.

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309