शिक्षा के मंदिर में मिली लक्ष्मी ! जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 1 करोड़ 14 लाख कैश देखकर चकरायी रांची पुलिस
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
G.D GOENKA के उप-प्रधानाध्यापक के अलमीरा से मिले 1.14 करोड़ कैश व 3 अवैध विदेशी शराब की बोतल, पैसों के स्रोत के बारे में पता लगा रही रांची पुलिस
झारखंड विधानसभा का चुनाव सभी पार्टियों के लिए आन बान और शान बन गया है इसीलिए तो सभी राजनीतिक पार्टियों सभी दांव पेच और धन बल के जरिए सत्ता हथियाना चाहती है, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और जांच एजेंसी अलर्ट है. सभी इलाके में पैनी नजर रही जा रही है. साथ ही चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान जारी है, झारखंड में 81 सीटों पर 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के मतदान होने हैं, इसी क्रम में रांची के वरिय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली के नामकुम थाना क्षेत्र में संचालित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल परिसर में झारखंड विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और मतदान में धन बल का उपयोग करने के उद्देश्य से नकद रुपया छुपा कर रखा गया है जो आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है, तत्काल कार्रवाई करते हुए रांची के पुलिस कप्तान ने रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में डीएसपी मुख्यालय और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, सिटी डीएसपी और नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद और उनके फ्लाइंग स्क्वायड टीम को शामिल करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया, छापेमारी दल में करीब 100 की संख्या में सशस्त्र बल को शामिल किया गया,
- Advertisement -
![]()
प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु छापेमारी के दौरान जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की चारों ओर से रांची पुलिस ने घेराबंदी कर अपनी छापेमारी और तलाशी अभियान की शुरुआत की, उस समय स्कूल के अध्यक्ष मदन सिंह भी मौजूद थे, रांची पुलिस ने स्कूल ने वाइस प्रिंसिपल के कमरे में रखें लकड़ी के अलमीरा को जैसे ही खोला, रांची पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई,

छापेमारी दल में नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद, चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत कुमार, टाटा सिल्वे थाना प्रभारी मनोज कुमार, सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, डोरंडा थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, खरसीदार ओपी प्रभारी भावेश कुमार के अलावा रांची पुलिस के कई अफसर और जवान शामिल थे, सभी अफसर नकली वाले अलमारी से पैसे निकालते निकालते थक गए लेकिन पैसा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था, पैसे गिरने वाली मशीन को जब रांची पुलिस ने बुलाया उसके बाद जब पैसों की गिनती शुरू हुई तो पुलिस ने भी चकरा कर अपना माथा पकड़ लिया, जब गिनती पूरी हुई तब रांची पुलिस ने बताया कि कुल एक करोड़ 14 लाख 99 हजार 980 रुपए बरामद किए गए हैं, बरामद रकम के संबंध में चुनाव आचार संहिता को उल्लंघन किए जाने के आरोप में नामकुम थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है जिसका कांड संख्या 419/24 है, जीडी गोयनका स्कूल में मिले करोड़ों रुपए के वैध स्रोत के संबंध में भी रांची पुलिस पता कर रही है, बरामदगी की सूचना आधिकारिक तौर पर आयकर विभाग को भी दे दी गई है,

जिस तरह से रांची पुलिस को आज विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कामयाबी मिली है इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रांची पुलिस साफ-सुथरी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है
Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI