इश्क़ ने ले ली दारोग़ा की जान ! ‘पत्नी को छोड़ दो, मुझे अपना लो… महिला दारोगा के हवस में लिपटे मेंटल टॉर्चर ने छीन ली SSP ऑफिस में तैनात दारोगा की जिंदगी
CRIME DESK, NATION EXPRESS, गयाजी (BIHAR)
संघर्ष की जमीन पर जन्मे इस युवक को सफलता तो मिल गई थी लेकिन उसके बाद कदम ऐसे बहके कि मौत को लगे लगाना पड़ गया. बिहार के गयाजी जिले में तैनात दारोगा अनुज कश्यप की खुदकुशी का मामला लव, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और फिर प्रेशर का कॉकटेल जान पड़ता है.
ट्रेनिंग के दौरान अफेयर, शादी के बाद भी संबंध और फिर सुसाइ़ड… दारोगा की मौत मामले में अब महिला SI गिरफ्तार
बुलेट पर वर्दी के साथ फोटो। चेहरे पर स्माइल। अपने काम में हमेशा तत्पर। मीडिया से बेहतर संबंध। एसएसपी कार्यालय के सोशल मीडिया सेल में ड्यूटी। सुंदर सा चेहरा। गयाजी के एसएसपी कार्यालय में तैनात दारोगा अनुज कश्यप ने सुसाइड कर लिया था। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि ऐसा क्या कारण था कि अनुज ने सुसाइड कर लिया। व्यवहारिक था। पत्नी दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही है। खुद बिहार पुलिस में दारोगा। किसी चीज की कमी रही। सुसाइड करने का क्या कारण रहा?
- Advertisement -

सारे सवालों का जवाब
इन सारे सवालों का जवाब मिल गया है। इसका जवाब सीधे- सीधे एक महिला दारोगा के हवस से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें, तो इसके अंदर अभी ट्रेनिंग के दौरान अफेयर के अलावा, शादी के बाद भी संबंध की बात से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन फिलहाल, जो पुलिस जांच में निकल कर सामने आया है। वो काफी चौंकाने वाला है। एसआईटी ने जांच के बाद अनुज कश्यप की बैचमेट और साथ में ट्रेनिंग करने वाली स्वीटी कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पूर्व स्वीटी कुमारी से पूछताछ की गई थी।
दोनों की मुलाक़ात साल 2021 में इमामगंज थाने पर हुई
स्वीटी, जो पटना जिले के बिहटा विक्रम की रहने वाली है, और अनुज, जो सहरसा के नवगांव के निवासी थे, दोनों की मुलाक़ात साल 2021 में इमामगंज थाने पर हुई। शुरुआत महज़ ड्यूटी के बहाने हुई बातचीत से हुई, लेकिन जल्द ही यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर मोहब्बत की दहलीज़ पर पहुंच गया। इमामगंज के पुलिसकर्मी बताते हैं कि ड्यूटी ख़त्म होने के बाद जींस-टॉप पहने स्वीटी और अनुज को साथ-साथ घूमते देखना आम बात थी। दो अलग-अलग रेस्टोरेंट में खाना खाते दोनों, मानो एक-दूसरे की दुनिया में खोए रहते थे। 12 मई 2022 को अनुज की शादी हो गई। शादी के बाद उन्होंने SSP आशीष भारती के मीडिया सेल में अपना तबादला करवा लिया। इसी बीच स्वीटी ने इमामगंज में थाना अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हलचल मचा दी। मामला दबा, लेकिन उसे बेलागंज थाना भेज दिया गया। वहां से रोज़ाना 32 किलोमीटर का सफ़र तय कर स्वीटी अपने प्रेमी से मिलने SSP ऑफिस आ जाती थी।
पत्नी दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही है
अनुज की शादी दो साल पहले हुई थी। पत्नी इस समय दिल्ली में है और पांच महीने की प्रेग्नेंट है। बताया जा रहा है कि वो दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही है। सुसाइड की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की से जांच कर रही है।

शादीशुदा ज़िंदगी में भी प्रेम कहानी फीकी नहीं पड़ी
अनुज की शादीशुदा ज़िंदगी में भी प्रेम कहानी फीकी नहीं पड़ी। पत्नी के UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली जाने के बाद, दोनों फिर से पहले जैसे करीब आ गए। घटना की रात गुरुवार अनुज और स्वीटी में वीडियो कॉल पर बात हुई, जिसमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में अनुज ने कॉल काट दी। स्वीटी को अनहोनी का अंदेशा हुआ, और वह तड़के 5 बजे बेलागंज से अनुज के किराए के घर पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। मकान मालकिन और एक वरिष्ठ अधिकारी की मदद से मामला सामने आया अनुज का कमरा बंद था। पिता भावनाथ मिश्रा का आरोप है कि स्वीटी पिछले छह महीनों से उनके बेटे पर शादी का दबाव बना रही थी। अनुज ने पहले ही इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, लेकिन दबाव बढ़ता गया। पिता का दावा है कि उनका बेटा कायर नहीं था, पर मानसिक तनाव ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों की जान-पहचान हुई
ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों की जान-पहचान हुई थी। बाद में स्वीटी ने भी पैरवी करके गयाजी जिले में पोस्टिंग ले ली। यह प्रेम एकतरफा नहीं था लोग कहते हैं, अनुज भी स्वीटी से उतना ही मोहब्बत करता था। 2021 के आख़िरी महीनों में दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इज़हार किया था। अब अनुज का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और FSL टीम जांच में जुटी है। इस मौत के पीछे के सच में मोहब्बत और दबाव की परतें कितनी गहरी हैं, यह आने वाले दिनों में साफ़ होगा। फिलहाल, गयाजी पुलिस महकमे में यह घटना चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है—एक ऐसी कहानी, जिसमें इश्क़ की राह ने मौत के अंधे मोड़ तक पहुंचा दिया।
एसआईटी को मिले सबूत
एसआईटी की पूछताछ में इस बात के सबूत मिले कि स्वीटी कुमारी की ओर से किया गया मेंटल टॉर्चर दारोगा अनुज कश्यप बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने सुसाइड कर लिया। अनुज कश्यप का शव रामपुर थाना अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित किराए के मकान के कमरे से बरामद किया गया था। अनुज कश्यप की सुसाइड के बाद उनके पिता भगवान मिश्रा ने आरोप लगाया कि उसकी बैचमेट स्वीटी कुमारी उसे परेशान कर रही थी। वो लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। स्वीटी हर कीमत पर अनुज से शादी करना चाहती थी। उसने कहा था कि अपनी पत्नी को छोड़ दो। मुझे अपना लो। मुझसे शादी कर लो। उतना ज्यादा मेंटल प्रेशर बनाया कि बेटे ने सुसाइड कर लिया।
रात में अनुज ने जारी थी प्रेस नोट, सुबह उनकी मौत की प्रेस नोट आई सामने
अनुज कश्यप की गिनती एक होशियार और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में होती थी. वो पुलिस एक्शन की प्रेस रिलीज जारी किया करते थे. जिस रात उन्होंने यह फैसला लिया, उस रात भी उन्होंने 9.35 में लास्ट प्रेस रिलीज जारी किया था. लेकिन सुबह उन्हीं की खुदकुशी का प्रेस रिलीज पुलिस को जारी करना पड़ा.
पिता ने दी जानकारी
भगवान मिश्रा ने एसआईटी को जानकारी दी कि स्वीटी कुमारी जो बेलागंज थाने में पोस्टेड थी। वो लगातार टॉर्चर कर रही थी। अनुज ने कहा कि उसकी शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी गर्भवती है। स्वीटी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। वो उससे लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। किसी भी हद तक जाने की बात कर रही थी। सुसाइड से पहले अनुज के मोबाइल पर स्वीटी का कॉल आया था। संवेदनशील अनुज स्वीटी के टॉर्चर से टूट गए। उन्होंने सुसाइड करने को अंतिम उपाय माना। अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।
स्वीटी गई जेल
एसआईटी ने अनुज के पिता से बातचीत के बाद तुरंत स्वीटी कुमारी को हिरासत में लिया। उसके बाद एसआईटी को कई तरह के साक्ष्य मिले। जिससे पता चलता है कि अनुज के सुसाइड में दारोगा स्वीटी कुमारी का हाथ रहा। आखिरकार एसएसपी द्वारा गठित की गई विशेष टीम ने पूछताछ शुरू की, तो कई तरह के ऐसे बिंदु आए, जब यह सामने आया कि स्वीटी के शादी को लेकर प्रेशर पर ही अनुज टूटे थे और फिर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने बताया है कि मामले में दारोगा स्वीटी कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वीटी कुमारी पर अनुज को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था।
Report By :- RUPALI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गयाजी (BIHAR)