Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नीतीश कुमार हो सकते हैं विपक्षी दलों के राष्ट्रपति उम्मीदवार, प्रशांत किशोर ने सजाई फील्डिंग

0 391

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, पटना/हैदराबाद

कौन होगा भारत का अगला राष्ट्रपति

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के दौरान पॉलिटिक्ल रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी दल मिलकर राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने की सोच रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने इसी संदर्भ में बात करने के लिए नीतीश कुमार से नई दिल्ली में मुलाकात की है। इस मुलाकात पर नीतीश कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कि प्रशांत किशोर से उनका पुराना रिश्ता है।

- Advertisement -

nitish kumar presidential candidate: नीतीश कुमार हो सकते हैं विपक्षी दलों  के राष्ट्रपति उम्मीदवार, प्रशांत किशोर कर रहे हैं फील्डिंग! nitish kumar ho  sakte hain vipaksh ke ...कहां से आया नीतीश को राष्ट्रपति बनाने का आइडिया?
हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और प्रशांत किशोर की हैदराबाद में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान ही राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। कहा जा रहा है कि इसी दौरान तय हुआ कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों को मंच पर लाया जाए। साथ ही किसी ऐसे चेहरे को इस पद के लिए आगे किया जाए जो सबके लिए स्वीकार्य हो। कहा जा रहा है कि इसी चर्चा के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने का आइडिया दिया, जिसपर केसीआर तैयार हो गए। सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि दिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात से पहले प्रशांत किशोर पटना में भी गुपचुप तरीके से बिहार के सीएम से डिनर पर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर लंबी चर्चा कर चुके हैं।

Presidential Election: Bihar Cm Nitish Kumar Opposition Candidate?  Telangana Cm K Chandrashekhar Rao Prashant Kishor Strategy - नीतीश होंगे  राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार?: तेलंगाना के सीएम ने शुरू की ...

शिवसेना, आरजेडी, टीएमसी से भी मुलाकात कर चुके हैं पीके
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नीतीश कुमार को विपक्षी दलों का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए प्रशांत किशोर कई दलों के नेताओं से बातचीत कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर बारी-बारी से बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, तेलंगाना के सीएम केसीआर के अलावा पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी टीएमसी के नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं।

सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर नीतीश कुमार को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से भी आगे मुलाकात कर सकते हैं।

Report By :- NEHA PANDEY, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, पटना/हैदराबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309