NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
राजधानी में 9 अगस्त को मुहर्रम महीने की 10वीं तारीख है. इस दिन मुहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा. साथ ही इसी दिन विश्व आदिवासी दिवस का भी कार्यक्रम निर्धारित है. इसको लेकर 9 अगस्त की सुबह 6.00 बजे से रात 12.00 बजे तक बड़े वाहनों की नो-इंट्री रहेगी. (विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छोड़कर). इसके अलावा सभी रूट से आने वाले वाहनों का स्थान तय कर दिया गया है. ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी निर्देश के तहत तय स्थान पर ही उक्त रूट से आने वाले वाहनों को आने की अनुमति दी जाएगी. वहीं, 9 अगस्त को शहर के अंदर मेन रोड सहित विभिन्न सड़कों में जरूरत के अनुसार वाहनों का आवागमन बंद किया जा सकता है.

- Advertisement -
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची