Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

इस बार मेन रोड में नहीं निकलेगा शिया समुदाय का मातमी जुलूस

0 479

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

रांची में निकलने वाले मुहर्रम के अखाड़ों की तर्ज पर इस बार शिया समुदाय की ओर से निकाले जाने वाला मातमी जुलूस भी मेन रोड नहीं जाएगा. सेंट्रल मुहर्रम कमेटी रांची और समाज के गणमान्य लोगों के आग्रह पर इस वर्ष शिया समुदाय का पहलाम यानी 9 अगस्त को मेन रोड में निकाला जाने वाला मातमी जुलूस नहीं निकाला जाएगा. यह निर्णय शनिवार को शिया समुदाय ने लिया. दरअसल मुहर्रम 2022 को लेकर शिया समुदाय का निकलने वाला मातमी जुलूस को लेकर एक आपातकालीन बैठक ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के कार्यालय में हुई.

- Advertisement -

इसमें हाजी सैयद तहज़ीब उल हसन रिजवी ने 7, 8 और 9 अगस्त को निकलने वाले जुलूस के बारे में बताया. बैठक में तय हुआ कि इस वर्ष 2022 का मातमी जुलूस 9 अगस्त (पहलाम) का जो निकाला जाना है वे सेंट्रल मुहर्रम कमेटी और समाज के गणमान्य लोगो के आग्रह पर मेन रोड में नहीं जाएगा. नए कार्यक्रम के तहत 7 अगस्त को रात्रि 7 बजे मातमी जुलूस मस्जिद जाफरीया से निकल कर चर्च रोड, डॉ. फ्तेहउल्लाह रोड होते हुए वापस मस्जिदे जाफ़रिया विक्रांत चौक में संपन्न होगा.

8 अगस्त को अनवर आर्केड विश्वकर्मा मंदिर लेन से निकल कर अंजुमन प्लाजा, डॉ. फ्तेहउल्लाह रोड होते हुए मस्जिद जाफारिया पहुंच कर संपन्न होगा. वहीं, 9 अगस्त (पहलाम) का मातमी जुलूस दिन के 1 बजे मस्जिद जाफरिया से निकल कर चर्च रोड, महावीर मंदिर लेन, चर्च रोड सेकेंड स्ट्रीट, डॉ. फतेउल्लाह रोड होते हुए, विक्रांत चौक, कर्बला चौक स्थित कर्बला में संपन्न होगा. बैठक के समापन के बाद डीएसपी कोतवाली के नेतृत्व में बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मातमी जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया गया. इस दौरान सेंट्रल मुहर्रम कमिटी और श्री महावीर मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित थे. वहीं, बैठक में एसडीओ दीपक दूबे, डीएसपी दीपक कुमार, लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकिलुर्रहमान, उपाध्यक्ष आफताब आलम, महानगर सेंट्रल कमेटी के मो. इस्लाम, हाजी साहेब अली, श्री महावीर मंडल के जय सिंह यादव, सागर कुमार, आजम अहमद, इकबाल फातमी आदि मौजूद थे.
Report By :- SHIVANGI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309