Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खो-खो संघ के द्वारा एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एडवर्ड हंस

0 504

SPORTS DESK, NATION EXPRESS, खूंटी

रांची शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूंटी जिला में खो-खो संघ के द्वारा एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री एडवर्ड हंस शामिल हुए चयन प्रतियोगिता में खो खो के पुरुष और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में 5000 नगद दिए गए,, इससे पहले मुख्य अतिथि एडवर्ड हंस सहित कई अन्य लोगों ने महिला और पुरुष खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उनकी हौसला अफजाई की साथ ही उनके भविष्य उज्जवल की कामना भी की,  वही वही पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने भी मुख्य अतिथि एडवर्ड हंस का पैर छूकर आशीर्वाद भी ग्रहण किया इस मौके पर अनिल महतो खूंटी जिला खो-खो संघ सचिव तथा उमेश कश्यप खूंटी जिला खो-खो संघ कोषाध्यक्ष एवं अजय राम रेफरी बोर्ड जिला खूंटी सुनील महतो तथा महावीर नाग साथ में उपस्थित थे

मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल एडवर्ड हंस ने खो खो के नियम और खेलने का तरीका खिलाड़ियों को बताया, उन्होंने कहा कि खो-खो भारत का लोकप्रिय खेल है प्राचीन समय में यह खेल महाराष्ट्र में रथ (Chariot) पर खेला जाता था, जिस कारण इसको ‘रथेडा’ के नाम से जाना जाता था। खो-खो खेल के नियम बीसवीं शताब्दी के आरंभ में बनाए गए थे। भारत में खो – खो की प्रथम स्पर्धा सन 1914 में आयोजित की गई थी।

- Advertisement -

Report By :- NEHA TIWARI, SPORTS DESK, NATION EXPRESS, खूंटी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309