Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

“बाजारू औरत”, एक रात रुकने का क्या लोगी ! स्पाइसजेट की एयरहोस्टेस ने CISF के ASI को मारा थप्पड़, कहा – अश्लील बातें कर रहा था ASI

0 499

NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, जयपुर

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान को थप्पड़ मारने वाली स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी ने अब क्रॉस एफआईआर किया है.न्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि जवान ने उन्हें “बाजारू औरत” और “एक रात की रेट” जैसे अपशब्द कहे थे. महिला कर्मचारी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है

स्पाइसजेट की महिला स्टाफ ने CISF जवान को मारा थप्पड़, तरफदारी में उतरा एयरलाइंस, लगाये गंभीर आरोप

जयपुर एयरपोर्ट पर बीते दिनों क्रू मेंबर के सीआईएसएफ के एक एएसआई को थप्पड़ मारने का मामला काफी सुर्खियों में रहा। इस मामले की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें क्रू मेम्बर ने दावा किया है कि एएसआई ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे आक्रोशित होकर उसने एएसआई गिरिराज प्रसाद को थप्पड़ मारा था। इधर, महिला स्टाफ मेंबर का दावा है कि एएसआई ने महिला स्टाफ मेम्बर को पूछा कि तुम एक रात रुकने का क्या लोगी? इस पर महिला स्टाफ मेम्बर ने आपत्ति जताई, तो आरोपी ने उसे बाजारू औरत कहकर अपमानित किया।

स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी का CISF जवान पर आरोप

एएसआई पर क्रू मेम्बर ने लगाए ये आरोप

क्रू मेम्बर के थप्पड़ मारने का मामला काफी चर्चा में रहा। इस दौरान मामले पीड़ित महिला स्टाफ मेम्बर का दावा है कि एएसआई ने उसके साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसको लेकर महिला ने न्यूज एजेंसी (ANI) को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि आरोपी ने मुझसे कहा कि तुम एक रात का रुकने का क्या लोगी? तुम मेरा कहा मान लोगी, तो तुम्हें चेन मिलेगा, तुम्हारा काम भी जल्दी हो जाएगा। इस पर जब महिला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘मैं पुलिस कंप्लेंट कर दूंगी।’ इस पर आरोपी ने उससे कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, तुम जैसी बाजारू औरत को मैंने बहुत देखा है। मैं तुम्हें नौकरी से निकलवा दूंगा। तुम्हारी हालत भीख मांगने जैसी हो जाएगी। अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो

महिला का आरोप- ASI ने जानबूझकर मुझे रोका

Jaipur SpiceJet Female staff slaps CISF jawan Video Viral Woman Arrested ANN जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की स्टाफ ने खोया आपा, CISF के ASI को मारा थप्पड़, गिरफ्तार

महिला स्टाफ मेंबर का कहना है कि मेरे पास ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन से परमिटेड एंट्री कार्ड है। मैं पुलिस को भी दिखा चुकी हूं। जब मैं अंदर जाने लगी, तो गिरिराज प्रसाद ने मुझे टोका और कहा सीधे-सीधे कहां जा रही हो, हमें भी अपनी सेवा पानी का मौका दो। इस पर मैंने उन्हें कहा कि लेडिज कांस्टेबल को मेरी चेकिंग के लिए बुलाएं, लेकिन मुझ पर उन्होंने एयरपोर्ट में जबरदस्ती घुसने का आरोप लगा दिया। एयरपोर्ट में रोज क्रू मेम्बर इसी तरह एंट्री लेते हैं। उसने बताया कि हमारी तलाशी फीमेल स्टाफ लेते हैं। मैंने जब मेल स्टाफ को स्लिप दी, तो आरोपी गिरिराज प्रसाद ने मेरे साथ गलत बातचीत करना शुरू कर दी। 

महिला स्टाफ के एएसआई को थप्पड़ मारने का यह है पूरा मामला

SpiceJet की महिला कर्मी ने CISF के अधिकारी को मारा थप्पड़, एयरलाइन ने लगाया  बड़ा आरोप, देखें Video - SpiceJet female employee slaps CISF jawan Jaipur  airport Rajasthan watch video

बता दें, गत 11 जुलाई की सुबह 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर यह घटना सामने आई। इस घटना में स्पाइसजेट की महिला स्टाफ मेम्बर ने सीआईएसएफ के एएसआई गिरिराज प्रसाद को थप्पड़ मार दिया। इसको लेकर एएसआई गिरिराज ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि फीमेल स्टाफ मेम्बर ने एयरपोर्ट जाने के लिए जिद की, जब उन्हें अंदर जाने से रोका तो, थप्पड़ मार दिया। इधर, फीमेल स्टाफ मेम्बर का कहना है कि एयरपोर्ट में एंट्री के दौरान महिला स्टाफ की फीमेल स्टाफ ही तलाशी लेता है।

जानें CISF के अधिकारी ने क्या कहा?

Jaipur Airport : जयपुर थप्पड़ कांड में आ गया पुलिस का पक्ष, जानिए क्या है  हकीकत | वनइंडिया हिंदी

इस घटना पर सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहा है कि स्पाइसजेट की एक महिला कर्मचारी को सुरक्षा जांच से गुजरने के कहा गया, लेकिन उस समय वहां कोई महिला सीआईएसएफ कर्मी नहीं थी। इस पर स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी भड़क गई और उसने ड्यूटी पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मी को थप्पड़ मार दिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Report By :- ALISHA SINGH, NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, जयपुर

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309