Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राँची : डोरंडा रहमत कॉलोनी की विवाहिता ने मो मारूफ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये की ठगी करने का लगाया आरोप, डोरंडा थाना में मामला दर्ज

0 574

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

महिला का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, धोखाधड़ी, गाली-गलौज, मारपीट का भी आरोप लगाकर, डोरंडा थाना में मामला दर्ज करायी है

राजधानी राँची के डोरंडा इलाके के रहमत कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने बेलदार मुहल्ला निवासी युवक मो मारूफ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।बाद में महिला का वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली।इस संबंध में महिला ने डोरंडा थाना में मो मारूफ, इसमें उसका सहयोग करने वाले उसकी बहन और भाई इमरान और मोहसीन को आरोपी बनाया है। चारों के खिलाफ महिला ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

- Advertisement -

MMS Video News: फेसबुक पर दोस्ती कर, शादी का झांसा देकर बनाया 'MMS', फिर  दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव

महिला ने प्राथमिकी में लिखा है कि उसका और उसके परिवार का मो मारूफ के घर आना जाना था, उस समय वह 12 वीं में पढ़ती थी, आरोपी की बहन महजबीन उसकी सहेली है।वह हमेशा कहती थी वह अपने भाई से उसकी शादी करा देगी।लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी सहेली के भाई ने शादी नहीं की. एक बार सभी आरोपी महिला को कोर्ट ले गये। वहां मो मारूफ ने उससे कुछ कागजों पर साइन कराया और कहा कि हमारी कोर्ट मैरेज हो गयी। सहेली ने भी कहा अब तुमलोगों की शादी हो गयी,अब तुमलोग पति-पत्नी के रूप में रह सकती हो।उसके बाद आरोपी शारीरिक संबंध बनाने लगा और उसी दौरान वीडियो बना लिया।

बलिया: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को 12 साल की कैद |  #NayaSaveraNetwork

इसी बीच महिला की शादी कोलकाता में हो गयी।जब भी वह मायके आती। मो मारूफ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी ऐंठता और शारीरिक संबंध भी बनाता. महिला के पति एक बड़े व्यवसायी है़ं इधर पत्नी के संबंध में जानकारी होेने पर उन्होंने उसे घर से निकाल दिया।इधर मो मारूफ ब्लैक मेल कर महिला से शारीरिक संंबंध बनाता रहा. कुछ दिन पहले आरोपी ने महिला के गहने को गिरवी रख व्यवसाय करने के नाम बैंक से लोन ले लिया। अब आरोपी महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करने लगा।स्थिति हद से ज्यादा हो जाने पर महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309