Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लव मैरिज, गैरमर्द से इश्क और डिप्रेशन : जमीन बेचकर पति ने शोभा को 2022 बैच की सिपाही बनाया, बेवफ़ा होने पर गोली से खोपड़ी उड़ा दी, 3 पन्नों में लिखी है प्रेम प्रसंग की कहानी

0 450

NEWS DESK, NATION EXPRESS, PATNA

पटना रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में महिला कॉन्स्टेबल शोभा कुमारी की शुक्रवार को हत्या हुई थी। हत्या का आरोप उसके पति गजेंद्र कुमार पर लगा है। अब इस मामले पर से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। दरअसल गजेंद्र के घर से उसकी एक डायरी मिली है। जिसमें शोभा का किसी और के सात अफेयर होने की बात लिखी है। गजेंद्र के परिवार वालों को कहना है कि बेटे ने बहू को पढ़ाने के लिए जमीन बेच दी थी। बेटे की मदद से ही वह सिपाही बन पाई। गजेंद्र की जो डायरी मिली है उसमें लिखा है कि मेरी पत्नी शोभा का किसी और से अफेयर चल रहा है। लड़के का नाम धीरज कुमार है जो सीतामढ़ी रहने वाला है।

- Advertisement -

धीरज SSB में जॉब करता है। उसकी ट्रेनिंग भोपाल में चल रही थी। गजेंद्र के अनुसार धीरज और शोभा मिलकर उसे धमकी देते थे कि कि हम शादी कर लेंगे। उसे मेंटली टॉर्चर करते थे। आरोपी ने डायरी में बताया है कि शोभा अक्सर कहती थी कि अब आपके पास नहीं रहना है मुझे धीरज से शादी करनी है। ज्यादा टॉर्चर हमको किया जाएगा तो गोली मार लेंगे।  डायरी में शोभा और धीरज का नंबर भी लिखा है। गजेंद्र ने लिखा कि 29 जून को शोभा छुट्टी लेकर इस लड़के के साथ घूम रही थी। मेरे पास 1 जुलाई को आई थी। डायरी में एक नंबर मेंशन करते हुए लिखा कि मेरे नाम का एक सिम पत्नी ने रखा था। उस सिम को उसने ट्रेनिंग सेंटर पर छोड़ ही छोड़ दिया था। उस सिम से धीरज से बात करती थी।

लव मैरिज, गैरमर्द से इश्क और डिप्रेशन, महिला कांस्टेबल की हत्या में  क्या-क्या पता चला?

डिप्रेशन में था गजेंद्र 
गजेंद्र के दोस्त हेमंत कुमार ने भी बताया कि धीरज डिप्रेशन की दवा ले रहा था। मैंने पूछा क्यों ले रहा है तो कहने लगा री पत्नी का अफेयर चल रहा है। जब सिपाही की ट्रेनिंग ले रही थी, उसी समय धीरज नाम के लड़के के साथ अफेयर चलने लगा। धीरज कुमार एसएसबी में जॉब करता है। गजेंद्र ने यह भी बोला कि हर वक्त लड़ाई होती रहती है। गजेंद्र की तबीयत खराब रहती थी। उसका शरीर सूख रहा था इसलिए मैंने उससे पूछा तो उसने पूरी बात बताई। शोभा के ससुर रामाश्रय यादव ने बताया कि मेरे बेटे का प्रेम विवाह हुआ था। उसने ही जमीन बेचकर पढ़ाया-लिखाया लेकिन बाद में दोनों में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वो लोग हमसे अलग रहने लगे।  चार रोज पहले मेरा बेटा घर से 13 हजार लेकर निकला था। दिल्ली से दवा लेने जाने की बात कही थी। फोन किया तो न फोन का जवाब दे रहा था। कहा कि हमारे दो लड़के हैं और दोनों को मैंने अलग-अलग कर दिया था। उसके और पत्नी के बीच क्या विवाद होता था इसकी जानकारी नहीं है। वहीं सास का कहना है कि बहू बाहर में क्या कर रही थी, ये मुझे नहीं पता। 

डायरी में लिखी प्रेम प्रसंग की कहानी… गजेंद्र की डायरी में लिखे नोट की कॉपी।

गजेंद्र ने डायरी में लिखा- मेरी पत्नी शोभा कुमारी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसका नाम धीरज कुमार है, जो सीतामढ़ी के रूनी सैदपुर का रहने वाला है। ये SSB में जॉब करता है। इसकी ट्रेनिंग भोपाल में चल रही थी। दोनों मिलकर मुझे धमकी देते थे कि हम शादी कर लेंगे। बार-बार टॉर्चर करते थे। शोभा बोलती थी कि आपके पास हम नहीं रहेंगे, धीरज से शादी करेंगे। ज्यादा टॉर्चर हमको किया जाएगा तो गोली मार लेंगे।

वहीं, गजेंद्र ने पत्नी और उसके प्रेमी धीरज कुमार का मोबाइल नंबर भी लिखा है। गजेंद्र ने लिखा कि 29 जून को शोभा छुट्टी लेकर इस लड़के के साथ घूम रही थी। मेरे घर एक जुलाई को आई थी। डायरी में एक नंबर मेंशन करते हुए लिखा कि मेरे नाम का एक सिम पत्नी ने रखा था। उसे वह डेहरी ट्रेनिंग सेंटर पर छोड़ दी है। उसी सिम से धीरज कुमार से बातचीत होती थी।

lady constable murder in patna hotel as husband killed shobha mahila sipahi  bihar police skt | महिला सिपाही हत्याकांड: लव मैरिज के बाद पति ने क्यों  किया मर्डर? पटना के होटल में

मारी ऐसी गोली की खोपड़ी उड़ा दी

बता दें कि शोभा कुमारी भागलपुर जिला बल के 2022 बैच की सिपाही थी। उसकी पोस्टिंग भागलपुर जिले में थी। लेकिन, पिछले 4-5 महीने से डेहरी ऑन सोन स्थित BSAP-2 में उसकी ट्रेनिंग चल रही थी। वहीं 16 अक्टूबर को दुर्गा पूजा को लेकर पटना सिटी में ड्यूटी पर आई थी।

अब तक इस केस की जांच कर रही पुलिस टीम के अनुसार शोभा शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब पटना के एक होटल पहुंची थी। गजेंद्र ने अपने मंसूबों का एहसास उसे होने नहीं दिया। उसने कुछ देर के लिए पति की तरह प्यार का नाटक किया। शोभा को झांसा दिया। फिर अचानक से देसी कट्टा निकाला और पत्नी के सिर में एक-एक कर दो गोली मार उसकी खोपड़ी ही उड़ा दी। इस कारण महिला सिपाही की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, पुलिस ने जब CCTV खंगाला तो शुक्रवार की सुबह 9:32 के करीब वो वहां से भागता हुआ नजर आया। संभवाना है कि करीब 10 मिनट पहले 9:22 के करीब शोभा की हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पति को खोज रही है।

lady constable murder in patna hotel as husband killed shobha mahila sipahi  bihar police skt | महिला सिपाही हत्याकांड: लव मैरिज के बाद पति ने क्यों  किया मर्डर? पटना के होटल में

खुदकुशी भी करने वाला था गजेंद्र पर कट्टा का लॉक ही नहीं टूटा

गजेंद्र दो देसी कट्टा लेकर होटल पहुंचा था। एक से पत्नी की हत्या करनी थी और दूसरे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी करनी थी। लेकिन, दूसरे का लॉक नहीं टूटा। इस वजह से उसकी जान बच गई।
होटल के कमरे से बरामद दोनों देसी कट्टा को पुलिस एफएसएल जांच में भेजेगी। पुलिस ने कमरे से दो देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ ही शोभा का मोबाइल, उसका बैग बरामद किया था।

पढ़ाया-लिखाया और सिपाही बनाया...वह दूसरे से प्यार कर बैठी:महिला कॉन्स्टेबल  की हत्या से पहले डायरी ने खोला राज »

15 मिनट बाद ही बंद कर लिया था मोबाइल

पत्नी को मारने के बाद उसे इस बात की जानकारी थी कि पुलिस पहुंचने के बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लेगी, इसलिए घटना के करीब 15 मिनट बाद ही उसने मोबाइल बंद कर लिया। इस दौरान उसने जिन-जिन लोगों को फोन किया, पुलिस उसके मोबाइल का सीडीआर खंगालने में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, गजेंद्र तीन-चार दिन से पटना में ही कहीं रह रहा था। हालांकि पटना में वह कहां था, इसकी जानकारी उसके घर वालों को भी नहीं है। तीन-चार दिन पहले वो घर से कहकर निकला था कि पिता रामाश्रय यादव के कैंसर की दवा लाने के लिए मुंबई जाना है पर वह पटना में ही कहीं रुका हुआ था।

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, PATNA

दुर्गा पूजा के मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा भेजी गई कुछ सेल्फियां

                          SHALINI SINGH, MONIKA & PAYAL SINGH, RANCHI
                 NEHA RAJPUT WITH FAMILY, ASANSOL
                                                                                 SONAM SINHA WITH FAMILY, NEW DELHI
                                             PUJA SINGH SELFIE WITH FRIENDS, PATNA

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309