Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झपटमारों के आतंक से दहशत में रांची की महिलाएं : शहर में थाना प्रभारियों के बदलते ही बढ़ी छिनतई की घटनाएं

0 393

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी राँची के अधिकांश थानों में नए थाना प्रभारियों की पोस्टिंग हो गई है। अभी नए थाना प्रभारी क्षेत्र के इलाकों व अपराधियों से अनजान है। जिसका फायदा इन दिनों स्नैचर उठा रहे है। शहर में छिनतई की घटनाएं बढ़ गई है। फरवरी में सिर्फ 18 दिनों के अंदर छिनतई की 10 घटनाएं हो चुकी है। शहर में सबसे अधिक चेन और मोबाइल छिनतई की घटना अरगोड़ा, कोतवाली, लालपुर, सदर, डोरंडा, और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में हो रही है। बाइक सवार अपराधी सबसे अधिक महिलाओं को शिकार बना रहे है। छिनतई की घटना होने के बाद पुलिस प्राथमिकी तो दर्ज कर रही है लेकिन अभियुक्तों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। थाना प्रभारियों और वहां पदस्थापित नए सभी दारोगा को क्षेत्र में कहां कहां घटनाएं हो सकती है इसका भी पता अभी नहीं चल पा रहा है। इधर थाना प्रभारियों को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा औऱ सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने निर्देश दिया है कि अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करे। ऐसे जगहों को चिन्हित करे जहां छिनतई की घटनाएं ज्यादा हो रही है।

अब तक दोनों अपराधी 24 लाख की चेन स्नैचिंग कर चुके हैं - Dainik Bhaskar

- Advertisement -

शहर में छिनतई की घटनाएं

16 फरवरी :-अरगोड़ा के साकेत विहार में महिला से बाइक सवार दो युवकों ने 60 हजार रुपए मूल्य का चेन छिन लिया और फरार हो गए। अभियुक्तों का कोई सुराग नहीं।
10 फरवरी :- कोतवाली थाना क्षेत्र के पिंजरा पोल गली में बाइक सवार दो युवकों ने माधुरी सिंह नाम की महिला का 30 हजार रुपए मूल्य का चेन छिन लिया और उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। अभियुक्तों का कोई सुराग नहीं।
10 फरवरी :- सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली हुंडई शो रूम के पास महिला से दिन के 12.15 बजे 80 हजार रुपए मूल्य का चेन छिन कर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए।
7 फरवरी :– अरगोड़ा थाना क्षेत्र के महावीर नगर की रहने वाली सीमा देवी पीएनबी से पैसे निकाल कर जा रही है। बाइक सवार अपराधियों ने उनका 45 हजार रुपए से भरा बैग छिन लिया और फरार हो गए। पुलिस को अभियुक्तों का कोई सुराग नहीं मिला।
6 फरवरी :– डोरंडा थाना क्षेत्र के अरविंदो नगर निवासी इमरान से बाइक सवार अपराधियों ने इंजीनियर्स भवन के पास उनका मोबाइल छिन लिया और फरार हो गए।
5 फरवरी :-लोअर बाजार थाना क्षेत्र में प्लाजा चौक रोड में युवक अंकित प्रकाश से बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका मोबाइल छिन लिया और भाग निकले।
4 फरवरी :-लालपुर थाना क्षेत्र में केसी राय अस्पताल के पास तीन अपराधियों ने दीपाटोली निवासी आर्यन कुमार को चाकू के बल पर पैसे व अन्य समान छिनने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू चलाया। जिसमें उनका अंगूठा कट गया।
3 फरवरी :- अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अशोक नगर रोड नंबर चार के सामने रेणु तिर्की नाम की युवती का मोबाइल छिन लिया और फरार हो गए। रेणु शाम में 7.15 बजे अशोक नगर होते हुए अपने घर ढीपा टोली जा रही थी।
2 फरवरी :– लोअर बाजार थाना क्षेत्र में बहु बाजार स्थित विशप स्कूल के पास 28 वर्षीय महिला अंकिता कुमार से दो बाइक सवार युवकों ने उनका बैग छिन लिया। बैग में 20 हजार रुपए व अन्य सामान थे। अंकिता स्टेशन रोड से ई रिक्शा से अपने घर जा रही थी।
एक फरवरी :-लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कांटाटोली स्थित एक होटल से तीन अभियुक्तों ने अनिल शुक्ला के साथ मारपीट कर उनका स्कूटी, मोबाइल व पैसे छिन लिए।

chain snatched from two women | दो महिलाओं से चेन की छिना: ऑफिस से स्कूटी  से घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन - Jamshedpur (East  Singhbhum) News |

सीसीटीवी में भी नहीं मिल रहे है सुराग

पुलिस स्नैचिंग की घटना के बाद घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को भी नहीं खंगाल पा रही है। यहीं कारण है कि अभियुक्त भी नहीं पकड़े जा रहे है। वहीं कई इलाकों में जहां स्नैचिंग की घटनाएं हो रही है वहां आसपास में सीसीटीवी नहीं लगे होने की वजह से अपराधियों का सुराग नहीं लग पा रहा है।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309