Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

गुरु-शिष्य के रिश्ते हुए तार-तार : WONDER WELL इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर सोनू एजाज ने अपनी ही छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का बनाया दबाव

0 507

NEWS DESK, NATION EXPRESS, गिरिडीह

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना इलाके में एक वेल इंटरनेशनल स्कूल संचालक सोनू एजाज पर हिंदू नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक सोनू एजाज को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है. आरोप ये भी है की मुस्लिम युवक सोनू एजाज जिस किराए के मकान में रहता था उस कमरे में पहले भी कई लड़कियों को ला चुका था। जिसके बाद ग्रामीण उसपर नजर रख रहे थे

क्या है आरोप

- Advertisement -

पुलिस ने अनुसार ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को नाबालिग युवती के साथ एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. इस कमरे को आरोपी ने किराए पर ले रखा था. बताया ये भी जा रहा है कि इस कमरे में सोनू एजाज पहले भी कई लड़कियों को ला चुका था. पुलिस ने इस कमरे से कई आपत्तिजनक सामानों को बरामद किया है जिसमें बुर्का, कंडोम व कई दवाईयां भी मिली है.

शिक्षक ने ही छात्रा के साथ किया गलत काम 

पुलिस के अनुसार पीड़िता वेल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती थी। नाबालिग युवती से उसका संपर्क उसी वक्त हुआ था जब वो स्कूल चलाया करता था और उसी वक्त आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया और इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाब बनाता रहा. आरोपी शिक्षक सोनू एजाज पचम्बा थाना इलाके का रहने वाला है और हीरोडीह में प्राइवेट स्कूल का संचालन करता था. बताया गया कि ग्रामीणों ने जब दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो उस समय पीड़िता ने अपनी पहचान मुस्लिम लड़की के रूप में की लेकिन थाने में हुई पूछताछ में नाबालिग की पहचान हिंदू युवती के रूप में हुई.

Jharkhand BJP: Why Babulal Marandi not given leader of opposition status? | India News - Times of India

बाबूलाल मरांडी ने की कार्रवाई की मांग
इस मामले में झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू एजाज ने पीड़िता के साथ ना केवल दुष्कर्म किया बल्कि इसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग मौकों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीड़िता के परिजनों ने आवेदन की प्रति उन्हें दी है जिसमें ब्लेकमैलिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाए जाने का उल्लेख किया गया है। बाबूलाल मरांडी ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए झारखंड पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने इसे साजिश बताते हुए कई अन्य लोगों के इसमें शामिल होने की आशंका जताई है। 

Report By :- PALAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, गिरिडीह

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309