Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

UPDATE : फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर !! कोर्ट ने 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत दी

0 477

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

फिल्म अभिनेत्री अमीषा ने रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह मुंह ढककर चुपके से कोर्ट पहुंची थी। लेकिन मीडियाकर्मयों को इसकी खबर लग गई थी, जिसके बाद मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि वह कुछ मीडिया के सामने बोल नहीं पाईं। 

- Advertisement -

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल शनिवार को चेक बाउंस के एक मामले में रांची सिविल कोर्ट में उपस्थित हुई. अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर किया. कोर्ट ने 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर उसे जमानत प्रदान की. दरअसल कुछ महीने पहले ही उनके खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया था। मामला धोखाधड़ी और ढाई करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। दरअसल रांची के ही अरगोड़ा में रहने वाले अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 में सीजीएम कोर्ट में शिकायत की थी। अजय कुमार सिंह एक उद्योगपति और फिल्म निर्माता हैं। 

ameesha patel surrendered in ranchi civil court know everything about it - अमीषा  पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, क्या है मामला

इस मामले में दिए गये थे पैसे

दरअसल रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में वर्ष 2017 में डिजिटल इंडिया को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें अमीषा पटेल संग अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर साथ बैठे थे। इसी बीच दोनों की मुलाकात हु। उसी दौरान फिल्म निर्माता अजय को मूवी में पैसे लगाने का ऑफर मिला। जिसके बाद अजय ने ढाई करोड़ रुपए का चेक अमीषा के खाते में ट्रांसफर किया था। फिल्म देसी मैजिक का निर्माण करने के नाम पर अजय से अभिनेत्री अमीषा ने पैसे तो ले लिए पर पिक्चर का निर्माण आज तक नहीं हो पाया। जब अजय ने अपने पैसे वापिस लेने की मांग की तो बहुत टाल मटोल के साथ अमीषा पटेल ने 1 करोड़ का चेक काट कर दिया जो कि बाउंस कर गया।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309