उत्तर प्रदेश :- शिक्षा मंत्री (EDUCATION MINISTER) कमल रानी वरुण की रविवार को मौत हो गई। शिक्षा मंत्री कमलरानी कोरोना (CORONA POSITIVE) पॉजिटिव थी। उनका लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था। उत्तर प्रदेश (UTTAR PARDESH) में कोरोना (CORONA) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी जद में नेता और बड़े-बड़े अधिकारी आने लगे हैं। कैबिनेट मंत्री (CABINET MINITER) कमल रानी (KAMAL RANI) को दो दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने सिविल अस्पताल (CIVIL HOSPOITAL) में ट्रनेट मशीन से जांच कराई, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल अस्पताल के निदेशक (DIRECTOR) डॉ़ डीएस. नेगी ने बताया कि फाइनल जांच के लिए सैंपल केजीएमयू भेजा गया है। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आयी थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते आईसीयू में रखा गया था। शनिवार रात को उनकी तबीयत विगड़ गई थी। रविवार सुबह अचानक तबीयत और बिगड़ी जिससे उनकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि इससे पहले, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के साथ ही चेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ़ धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी तथा रघुराज सिंह पॉजिटिव हुए। हालांकि राजेंद्र प्रताप अब स्वस्थ्य हो चुके हैं।
शनिवार को हुईं 47 मौतें
शनिवार को हुई 47 मौतों में से लखनऊ में सबसे ज्यादा छह मौतें हुई हैं। इसके बाद बरेली में पांच और प्रयागराज में चार हुई हैं। कानपुर नगर और गोरखपुर में तीन-तीन हुई हैं। वाराणसी, हरदोई, बस्ती, मथुरा, पीलीभीत और सुलतानपुर में दो-दो मौतें हुई हैं। नोएडा, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, रामपुर, आजमगढ़, संभल, महराजगंज, इटावा, फतेहपुर, हमीरपुर, बलरामपुर और कानपुर देहात में एक-एक मौत हुई है।
Report By :- Aakansha Tiwari (Lucknow)