Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को लिखा पत्र: दिल्ली-हरियाणा सहित 5 राज्यों में बढ़े कोरोना के मामले, निगरानी बढ़ाने के निर्देश

0 362

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

पिछले हफ्ते दिल्ली समेत 5 राज्यों में बढ़े कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को किया ALERT

चीन में कोरोना फिर चरम पर पहुंचने के बाद केंद्र ने दी राज्यों को चौकन्ना रहने की हिदायत

चीन में लॉकडाउन से भी काबू में नहीं आ रहा कोरोना… टूटे सभी रिकॉर्ड, हांगकांग में 27 हजार केस दर्ज

दिल्ली व हरियाणा सहित देश के पांच राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को प्रभावित राज्यों को पत्र लिख कर कोरोना निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने दिल्ली के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल और मिजोरम के मुख्य सचिवों से एक सप्ताह के दौरान संक्रमण बढ़ने को गंभीरता से लेने को कहा है।

स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को लिखा पत्र: दिल्ली-हरियाणा सहित पांच राज्यों  में बढ़े कोरोना के मामले, निगरानी बढ़ाने के निर्देश - India News In Hindi

स्वास्थ्य सचिव ने नए कोरोना मरीजों के आसपास क्लस्टर जोन में निगरानी बढ़ाने के अलावा टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए भी कहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख सचिव मनीषा सक्सेना को लिखे पत्र में बताया कि बीते एक अप्रैल तक जहां एक सप्ताह में 724 नए मामले दर्ज किए गए, वहीं दो से आठ अप्रैल के बीच 826 नए मामले आए हैं। दो सप्ताह में लगातार बढ़े कोरोना के मामलों के कारण अब राष्ट्रीय स्तर पर अकेले दिल्ली से ही रोजाना औसतन 11.33 फीसदी मामले आ रहे हैं। वहीं दैनिक संक्रमण दर 0.51 से 1.25 फीसदी तक पहुंच गई है।

चीन और यूरोपीय देशों में बढ़े कोरोना के मामले

चौथी लहर को लेकर एक्सपर्ट चिंतित

Omicron के सब-वेरिएंट BA2 ने बढ़ाई परेशानी

आईआईटी कानपुर के एक हालिया अध्ययन ने इस बात के संकेत दिए हैं कि भारत में कोरोना की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो सकती है। यह  अगस्त के अंत तक चरम पर हो सकती है।

इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर रोजाना औसतन 5.70 फीसदी मामले अकेले हरियाणा से सामने आ रहे हैं। हरियाणा में दैनिक संक्रमण दर 0.51 से बढ़कर 1.06 फीसदी तक पहुंच गई है। इनके अलावा महाराष्ट्र में हर दिन 10.09 फीसदी नए मामले आ रहे हैं।
Coronavirus | सावधान, देश में फिर कोरोना का खतरा बढ़ा, महाराष्ट्र के 2  जिलों में लगा कर्फ्यू, केरल में हालात बेकाबू

मिजोरम में 16 फीसदी पार हुआ संक्रमण
मंत्रालय के अनुसार मिजोरम में कोरोना का संक्रमण 16 फीसदी पार हो गया। दो से आठ अप्रैल के बीच यहां 16.48 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले। जबकि इससे पहले वाले सप्ताह में साप्ताहिक दर 14.38 फीसदी थी। इसी तरह केरल में साप्ताहिक संक्रमण दर 13.45 से बढ़कर 15.53 फीसदी तक पहुंच गई है।

Report By :- MADHURI SINGH, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309