Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

भारत बंद आज, सभी स्कूल रहेंगें बंद, 9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थगित, उपद्रव की आशंका के मद्देनजर पुलिस सक्रिय

0 473

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में आज विभिन्न छात्र संगठनों ने भारत बंद बुलाया है. इनको राजनीतिक दलों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है. इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट किया है. झारखंड में बंद के दौरान सभी तरह के एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया. डीजीपी ने भी सभी जिलों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बलों की तैनाती के साथ ही जुलूस और प्रदर्शन में शामिल लोगों की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया है.

 देशभर में हो रहे अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार यानी आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और विभिन्न संगठनों द्वारा सोमवार को भारत बंद की घोषणा की गई है. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से झारखंड के सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. वहीं, बंद को देखते हुए 9वीं और 11वीं की परीक्षा को स्थगित किया गया है.

- Advertisement -

agneepath scheme protest: यूपी में अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन  में 387 गिरफ्तार, 14 जिलों में दर्ज हुए 34 मुकदमे – agneepath scheme  violent protest in uttar pradesh 387 ...

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बंद का निर्णय
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन स्कूलों को बंद किया गया है. रविवार होने की वजह से नोटिफिकेशन नहीं निकाला गया है, वहीं राज्य के सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. जिलों को भेजे गये निर्देश में कहा गया है, विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत बंद को देखते हुए स्कूलों में कक्षाएं स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है. शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. विभाग के निर्देश के बाद राजधानी के निजी स्कूलों ने भी कक्षा स्थगित रखने की घोषणा की है.
School bags: Lighten the burden - India Today Insight News
जैक 9वीं और 11वहीं की परीक्षा स्थगित
उन्होंने कहा कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से ली जाने वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षा को भी स्थगित किया गया है. सोमवार को होने वाली 11वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जायेगी.
Report By :- SIMRAN CHOUDHRY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309