Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

IPS अधिकारी मोहम्मद अर्शी ने गुरुद्वारे में “मितर प्यारे नूँ हाल मुरीदा दा कहना” सबद कीर्तन का गायन किया

0 526

NEWS DESK, NATION EXPRESS, साकची (JAMSHEDPUR)

साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विशेष रूप से आमंत्रण पर राँची से सपरिवार जमशेदपुर पहुँचे आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अर्शी ने गुरूनानक देव जी के 553वें प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारे में “मितर प्यारे नूँ हाल मुरीदा दा कहना” सबद कीर्तन का गायन किया. बताते चलें कि मो.अर्शी एक चर्चित आईपीएस अधिकारी के साथ ही अच्छे गायक भी हैं. वे सरायकेला एसपी और जमशेदपुर रेल एसपी भी रह चुके हैं. वे बिना भेदभाव के सभी धार्मिक स्थल सपरिवार जाते हैं. विशेषकर देश के विभिन्न गुरुद्वारों में वे सपरिवार दर्शन और लंगर ग्रहण करने जाया करते हैं.  आज गुरुपर्व के अवसर पर विशेष रूप से साकची गुरुद्वारा में गुरू चरणों में दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की लिखी सबद बाणी पढ़कर संगत को निहाल किया.

मितर प्यारे नूँ हाल मुरीदा दा कहना: IPS अधिकारी मोहम्मद अर्शी ने साकची  गुरुद्वारे में किया सबद कीर्तन - NEWSWINGसाकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह छिते द्वारा मोहम्मद अर्शी को कीर्तन के उपरांत शॉल ओढा़कर सम्मानित किया गया. सुरजीत सिंह ने कहा कि गुरूनानक देवजी को सभी धर्म के लोग मानते हैं. वहीं आईपीएस अधिकारी मो.अर्शी ने कहा कि जमशेदपुर से मेरा पुराना नाता रहा है और कल अचानक मेरे मन में विचार आया कि क्यों ना गुरु पर्व के मौके पर बाणी को संगत के सामने रखा जाए इसलिए मैं रांची से आज सुबह सपरिवार आया हूं. उन्होंने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए आभार प्रकट किया.

- Advertisement -

Report By :- SIMRAN CHODHRY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, साकची (JAMSHEDPUR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309