बीते कुछ दिनों से राजधानी रांची में मौसम ने ऐसी करवट बदली है कि लोगों को स्वेटर पहनने पर मजबूर कर दिया है. बदलते मौसम के कारण लोगों की तबीयत में भी असर पड़ा है. बता दें बीते कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली. तो वहीं 23 और 24 तारीख को मौसम सामान्य रहा. इस बीच लोगों को ठीक से राहत मिली भी नहीं थी कि एक बार फिर मौसम विभाग ने 26 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान लगाया है.
- Advertisement -
लोगों ने एक बार फिर पहना स्वेटर
होली के दिन से ही मौसम ने करवट बदलना शुरू किया है 8 मार्च के बाद से ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलिवृष्टि शुरू हुई है और मौसम ठंड में तब्दील हो गया है. इस मौसम ने लोगों को स्वेटर तक पहनने पर मजबूर कर दिया है.
मौसम विभाग ने एक बार फिर 26, 27 और 28 मार्च से राजधानी रांची समेत कई हिस्सों में बारिश होने की आशंका जताई है. मौसम विज्ञानं केंद्र रांची ने बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए और इसे ध्यान में रखते हुए 0 येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बीच 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी इसके साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.
वज्रपात से 6 लोगों की मौत
राज्यभर में अचानक मौसम बदलने से सिर्फ फसलों को हानि ही नहीं, बल्कि कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई. तेज बारिश और मेघगर्जन हुई जिस से बीच सड़क पर कई पेड़ें गिरी. जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी भी हुई थी. बता दें अब तक हुए बारिश के बीच राज्यभर में 6 लोगों की मौत हो गई है.
Report By :- JIYA SHARMA, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI