Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सबको ‘ईद मुबारक’ : रांची समेत पूरे देश में धूमधाम से आज मनाई जा रही ईद, राज्यपाल और सीएम हेमंत ने राज्यवासियों को दी ईद की बधाई

0 409

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

राजधानी रांची और पूरे राज्य समेत देशभर में ईद उल-फ़ित्र धूमधाम से मनाई जा रही है. राजधानी रांची सहित राज्यभर के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा की. लोगों ने 30 दिनों के रोजा के बाद ईद की नमाज अदा की. राजधानी रांची के हरमू स्थित ईदगाह समेत कई ईदगारों और मस्जिदों में भारी संख्या में पहुंचकर रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा की, साथ ही आपसी भाईचारा के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी.

18 memorable moments that define Bakra Eid in Pakistan

- Advertisement -

राज्यपाल और सीएम ने दी ईद की बधाई
इधर, राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राजधानी रांची समेत समस्त झारखंड वासियों को ईद-उल-फ़ित्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. राज्यपाल ने कहा कि ‘यह त्यौहार हर्षोल्लास, शांति, एकता और आपसी भाईचारा का संदेश देता है. यह त्यौहार सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए, यह दुआ करता हूं.’ वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘शांति, एकता, हर्ष, उल्लास व उत्साह का यह त्यौहार है. सभी के जीवन में यह त्यौहार सुख -समृद्धि और खुशहाली लाए, यही दुआ करता हूं.’
 
PHOTOS: Eid-ul-Fitr celebrations around the world - Rediff.com India News
राजधानी समेत राज्यभर में सुरक्षा के इंतजाम
वहीं ईद के मद्देनजर राजधानी रांची समेत राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. राजधानी रांची में दो हजार अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. इसके साथ ही जिला बल और रैफ कंपनी को भी सभी जगहों पर लगाई गई है. इसके अलावे सभी जिलों में एक सौ से अधिक मस्जिस्ट्रेट की तैनाती सुरक्षा को लेकर की गई है. इलाकों में हर गतिविधियों पर सीसीटीवी से कड़ी नजर रखी जा रही है. थानों में क्यूआरटी रिजर्व रखे गए हैं. साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने पीसीआर, बाइक दस्ता, टाईगर पुलिस और बीट पुलिस से लगातार संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए है. शहर के गली मुहल्लों में बाइक दस्ता गश्त करेंगे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है.

Bakrid 2021 date know how Eid Ul Azha celebrated History Importance -  Bakrid 2021: क्यों मनाई जाती है बकरीद, क्या है इसका महत्व

आज देश भर में ईद-उल- फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग प्रमुख मस्जिदों-ईदगाहों में नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं और ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

आज पूरे देश में ईद-अल-फितर का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि रमजान के पूरे महीने रोजेदारों ने संयम और धैर्य के साथ रोजा रखा और शुक्रवार को ईद के चांद का दीदार होते ही शनिवार की सुबह से नमाज अदा कर रहे हैं। शुक्रवार, 21 अप्रैल को रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज यानी अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की और शाम में इफ्तार के बाद ईद के चांद का दीदार किया। शनिवार को पूरे देश में  ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है।

Bakrid 2021 date know how Eid Ul Azha celebrated History Importance -  Bakrid 2021: क्यों मनाई जाती है बकरीद, क्या है इसका महत्व

बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-अल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। गुरुवार 20 अप्रैल को सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखाई देने के बाद वहां शुक्रवार को ही ईद मनाई गई जबकि भारत के साथ पाकिस्तान में भी ईद आज ही यानी 22 अप्रैल को मनाई जा रही है।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी ईद की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने  ईद-उल-फितर की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, लोगों के स्वास्थ्य, कल्याण की कामना करता हूं।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309