Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

30 लाख का इनामी नक्‍सली दिनेश गोप नेपाल में गिरफ्तार, NIA और झारखंड पुलिस को मिली कामयाबी

0 453

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

माओवादी संगठन पीएलएफआई के सरगना दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कामयाबी मिली है एनआईए और झारखंड पुलिस को, जिन्‍होंने ज्‍वाइंट ऑपरेशन में दिनेश को गिरफ्तार किया है। इससे पहले झारखंड पुलिस ने कुख्‍यात दिनेश गोप पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, एनआईए ने पीएलएफआई के सरगना पर पांच लाख का इनाम रखा था। 30 लाख रुपये के इनामी अपराधी को नेपाल से दिल्‍ली जाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक आज रात तक गोप को रांची लाया जाएगा।

- Advertisement -

बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट
पीएलएफआई के सरगना दिनेश गोप के गिरफ्तार होते ही सबसे पहले झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा कि, ‘झारखंड में आतंक का पर्याय बने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए ने नेपाल से गिरफ्तार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में झारखंड से उग्रवाद समाप्ति की ओर है।आने वाले कुछ वर्षों में देश लाल आतंक से मुक्त होग

 

who is plfi supremo dinesh gope know all about his crime history naxalite  news jharkhand mtj | कौन है दिनेश गोप? जानें झारखंड में कैसा रहा है उसका  आपराधिक इतिहास

सरदार बनकर नेपाल में रहता था

दिनेश गोप की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि, दिनेश गोप नेपाल में सरदार की वेशभूषा में ठहरा हुआ था। यहां पर दिल्ली की एनआईए की स्पेशल टीम और झारखंड पुलिस काफी समय से डेरा डाले हुए थी और शनिवार को दोनों ही टीमों को कामयाबी मिली। बता दें कि गोप पर रंगदारी वसूलने और अवैध तरीक से कमाए हुए रुपयों निवेश कराने के बहुत से मामले दर्ज हैं।

नक्सली संगठन PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप गिरफ्तार, 25 लाख का था इनामी | Dinesh  Gope Arrest | PLFI News - YouTube

एजेंसियों ने बरामद किए पैसे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 30 जनवरी 2022 को पहले ही गोप की दोनों पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला कुमारी को पकड़ चुकी है। दिनेश की तरह इन दोनों पर भी रंगदारी के पैसों को शेल कंपनियों में इन्‍वेस्‍ट कराने के आरोप लगे थे। एनआईए ने आरोपी दिनेश के बहुत से साथियों के पास से 42.79 लाख व करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

 

Report By :- SUNIDHI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309