झारखंड के नए सीएम होंगे चंपई सोरेन: हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, राजभवन से ही ईडी कर सकती है गिरफ्तार
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
नेशन एक्सप्रेस की खबर पर लगी मुहर : चंपई सोरेन बने विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे इस्तीफा चंपई सोरेन बनेंगे नए मुख्यमंत्री

- Advertisement -
नेशन एक्सप्रेस की खबर पर एक बार फिर मुहर लग गई है लोगों का विश्वास ही नेशन एक्सप्रेस को मजबूत बनाता है सुबह से ही नेशन एक्सप्रेस ने यह बता दिया था की चंपई सोरेन ही झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे और ठीक ऐसा ही हुआ अभी से कुछ देर पहले CM आवास में हुई महागठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन को विधायक दल के नेता चुन लिया गया है और सभी विधायक गाड़ियों में बैठकर राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा देंगे और चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बनाने का दावा पेश करेंगे सभी विधायकों का समर्थन उन्हें हासिल है आप देखना होगा कि राज्यपाल कब उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं

जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ के बाद इस्तीफा देने सीधे राजभवन पहुंचे। अब मंत्री चंपई सोरेन झारखंड के अगले सीएम होंगे। महागठबंधन के विधायक राज्यपाल से मिलने पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद ईडी गिरफ्तार कर सकती है। 7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस में है। इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। सीएम आवास डीजीपी और मुख्य सचिव पहुंचे हैं। बताया जाता है कि सीएम हेमंत सोरेन को ED गिरफ्तार कर सकती है। सीएम की कारकेड की गाड़ियां भी बाहर निकली हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं थे।
पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।
Report By :- SNEHA TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI