Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कांके अंचल में 700 एकड़ का सबसे बड़ा जमीन घोटाला : CO जय कुमार ने 20 रेकर्ड में की छेड़छाड़, CO और CI का मोबाइल जब्‍त, रिश्वत बंटवारे के मिले सबूत

0 891

SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

ईडी की छापेमारी के बाद सीओ ने 21 जून की रात एनआईसी में जाकर 17 एंट्री को किया डिलीट

कांके अंचल में रांची का अबतक का सबसे बड़ा जमीन घोटाला सामने आ रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार कांके अंचल में 700 एकड़ से अधिक जमीन की हेराफेरी हुई है। इसमें जमीन माफिया कमलेश कुमार और उसके सहयोगियों का हाथ है। ईडी की टीम ने 10 जून को कांके अंचल ऑफिस में छापेमारी की थी। कई जमीन के दस्तावेज जब्त किए थे। दस्तावेजों के आधार पर ईडी की टीम गुरुवार को नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) पहुंची।

- Advertisement -

सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक अंचल ऑफिस खंगाला - Dainik Bhaskar

जांच में खुलासा हुआ कि कांके के सीओ जय कुमार राम ने एनआईसी में बड़ी हेराफेरी की है। उसने कांके अंचल के 20 जमीन के रेकर्ड में छेड़छाड़ की थी। जिन दिन (21 जून) जमीन माफिया कमलेश कुमार के ठिकानों ईडी की छापेमारी हुई, उसी ​दिन सीओ जय कुमार राम ने एनआईसी में हेराफेरी की 17 एंट्री को डिलीट कर दिया। 9 जुलाई को दोबारा वे एनआईसी गए और तीन एंट्री को डिलीट किया। ईडी की टीम ने गुरुवार को पूरे दिन सीओ जय कुमार राम से पूछताछ की। लेकिन, जय कुमार ने जवाब नहीं दिया। ईडी उसे गिरफ्तार कर सकती है।

फरार कमलेश पर 50 से अधिक ग्रामीणों ने दर्ज कराई जमीन पर कब्जे की शिकायत

ईडी ने 10 जून को कांके अंचल में वहां के ग्रामीणों से पूछताछ की थी। इस दौरान 50 से अधिक ग्रामीणों ने कमलेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया है कि उनकी जमीनों को कमलेश और उसके गिरोह ने कब्जा कर लिया है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया है। बता दें कि ईडी ने कार्रवाई के दौरान अंचल के सीओ जय कुमार राम और सीआई चितरंजन टुडू का मोबाइल जब्त कर लिया था। गुरुवार को भी ईडी की एक टीम अंचल कार्यालय पहुंची हुई थी। ईडी की टीम ने ग्रामीणों से मिली शिकायतों के आधार पर उक्त जमीन के संबंध में कागजातों की जांच की। ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।

कांके सीओ का मोबाइल ईडी ने किया जब्त, जमीन दलाल ओर अधिकारियों से जुड़े  आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद – NEWSWINGअफसर अली से बड़ा जमीन माफिया निकला कमलेश

ईडी को जानकारी मिली है कि कमलेश कुमार 14 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार अफसर अली उर्फ अफ्सू खान से बड़ा जमीन माफिया है। ईडी ने पिछले साल 14 अप्रैल को सेना के कब्जे वाली जमीन मामले में छापेमारी की थी। जिसके बाद बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद सहित जमीन माफिया अफसर अली, इम्तियाज अहमद व उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। छानबीन में बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड हाथ लगे।

जमीन मामले में कांके CO-CI के पैसे का लेन देन का हिसाब मिला, ED ने जब्त किया मोबाइल

जमीन मामले में कांके CO-CI के पैसे का लेन देन का हिसाब मिला, ED ने जब्त  किया मोबाइल, जानें पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बुधवार सुबह कांके प्रखंड के चामा गांव पहुंची और यहां जमीन कारोबारी कमलेश सिंह द्वारा कब्जा की गयी जमीन मामले की जांच की. साथ ही यहां चल रहे निर्माण कार्य को बंद करा दिया. ईडी की टीम कांके अंचल कार्यालय भी पहुंची और दस्तावेजों की जांच की और भारी मात्रा में दस्तावेज भी जब्त किये. कांके के अंचलाधिकारी (सीओ) जयकुमार राम और अंचल निरीक्षक (सीआइ) चितरंजन टुडू के मोबाइल की जांच के दौरान ज़मीन के मामलों में पैसों के लेन-देन का हिसाब मिला. इसके बाद ईडी ने सीओ और सीआई के मोबाइल ज़ब्त कर लिये. ईडी ने यह कार्रवाई फर्जी दस्तावेज के सहारे कमलेश द्वारा जमीन की खरीद-बिक्री के मामले की जांच के दौरान ग्रामीणों द्वारा की गयी शिकायतों के आधार पर की है.

पूर्व डीजीपी व आईपीएस अफसरों के जमीन कागजात खंगाल रही ईडी

Former Jharkhand DGP DK Pandey filed a case of harassment by daughter-in-law

ईडी ने कांके के चामा में पुलिस हाउसिंग के नाम पर सरकारी जमीन बेचने से संबंधित कागजात को भी खंगाला है। यहां पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय के नाम पर जमीन है। यह जमीन पूर्व में विवादों में आ चुकी है। यहां सिर्फ पूर्व डीजीपी की ही जमीन नहीं, बल्कि कई आईपीएस अधिकारियों ने जमीन ले रखी है।

उक्त पुलिस हाउसिंग सोसाइटी की पूरी जमीन ही विवादों में है। इस जमीन की खरीद-बिक्री में भी कमलेश का हाथ बताया गया है। इतना ही नहीं, कांके रिसार्ट की जमीन की भी ईडी जांच कर रही है।

Report By :- AAKNSHA DUBEY, SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309