Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अब तेरे दिल में हम आ गए… झूठा… ! लेडी सिंघम थाने में हुई रोमांटिक… ऑन ड्यूटी डांस कर बनी ‘माधुरी दीक्षित’, पुलिस महकमे में हड़कंप… IG ने लगाई कड़ी फटकार

0 438

CITY DESK, NATION EXPRESS, रीवा (मध्य प्रदेश)

वर्दी का नहीं रखा मान ! महिला थाना प्रभारी ने स्टेशन के अंदर बनाया रोमांटिक रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप ! आईजी ने चेतावनी दी है

मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब उन पर भारी पड़ रहा है. मध्य प्रदेश के रीवा में एक महिला थाना प्रभारी (लेडी सुपरकॉप) द्वारा थाने के अंदर बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हुई. 

- Advertisement -

https://twitter.com/i/status/1942486700061778431

Rewa thana in-charge Ankita Mishra reel viral IG warned police officer ANN 'तेरे दिल में हम...' रीवा में महिला थाना प्रभारी की ऑन ड्यूटी रील वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंपआईजी ने जारी की चेतावनी

सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगा. मामले को गंभीरता से लेते हुए रीवा ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) गौरव राजपूत ने तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी में या विभाग से संबंधित किसी भी वस्तु का उपयोग कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं..

Ankita mishraमाधुरी दीक्षित के गाने पर बनी रील हुई थी वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रीवा जिले के सगरा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा का है, जो सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहती हैं. थाना प्रभारी ने थाने के अंदर अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित फिल्म स्टार आरजू मूवी के रोमांटिक गाने ”तेरे दिल में हम आ गए..झूठा” पर वीडियो बनाया है. जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूज़र्स ने मज़ाकिया लहज़े में कमेंट करते हुए कहा कि इन्हें पुलिस की नौकरी छोड़कर फ़िल्मों में अपनी किस्मत आज़मानी चाहिए. 

हालांकि इसके पहले भी एक महिला आरक्षक ने भोजपुरी गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. हालांकि एक बार फिर महिला थानेदार का रील वाला वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. अब देखना होगा की पुलिस के आला अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं.

Ankita Mishra Reel Viral MP Woman Police Officerसख्त कार्रवाई की चेतावनी

आईजी के आदेश के अनुसार, रीवा, सीधी, सतना, मैहर, सिंगरौली और मऊगंज ज़िलों के सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विभागीय कार्यों के अतिरिक्त ऐसी कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें, जिससे पुलिस विभाग की गरिमा को क्षति पहुंचे. आदेश में साफ किया गया है कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी, हथियार, पुलिस वाहन या थाने जैसी किसी भी विभाग से संबंधित चीज़ का उपयोग कर रील बनाते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस विभाग का मानना है कि ऐसे वीडियो सार्वजनिक रूप से अनुशासित विभाग की छवि को धूमिल करते हैं.

Report By :- KOMAL SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, रीवा (मध्य प्रदेश)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309