NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
अंजुमन इस्लामिया रांची के वर्त्तमान प्रबंधक कमिटी को अविलम्ब बर्खास्त करे
जमीअतुल मोमिनीन चौरासी झारखण्ड की बैठक जनाब हाजी अख्तर अंसारी साहब के अध्यक्षता में कार्यालय परसर मोमिन पंचायत, अंसारी लेन, दर्जी महल्ला, डोरंडा, रांची में संपन्न हुआl इस बैठक में अंजुमन इस्लामिया, रांची वक्फ संख्या – 1701 की वर्त्तमान प्रबंधक कमिटी (जो झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के द्वारा अनुमोदित नही है) और जिसका कार्यकाल भी 21/04/2021 को समाप्त हो गया है, के द्वारा बनाये गए असंवैधानिक चुनाव कमिटी 2021 की निंदा की गईl
हाजी अख्तर अंसारी ने निवेदन करते हुए कहा कि झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अविलम्ब उक्त विषय पर कार्यवाई करें अन्यथा विवश होकर चरणबद्ध आन्दोलन करने को बाध्य होंगेl
ज्ञात हो की अंजुमन इस्लामिया, रांची वक्फ संख्या – 1701 के चुनाव में जो वोटर बनते हैं उसका 5% ही राईन और गद्दी पंचायत से ताल्लुक रखते हैं, जबकि 95% दुसरे बिरादरी के पंचायत से हैंl शाजिश के तहत 95% को नजरअंदाज किया गया जिससे आवाम में आक्रोश है l क्या यही इंसाफ हैl
मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव, एवं अवर सचिव, झारखण्ड सरकार के द्वारा भी कानून सम्मत कार्यवाई हेतु झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास पत्र आ चूका है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं होना सरकार के आदेश की अवहेलना हैl
1. अंजुमन इस्लामिया, रांची के वर्त्तमान प्रबंधक कमिटी (जो झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के द्वारा अनुमोदित नहीं है) एवं असंवैधानिक नव नियुक्त चुनाव कमिटी को अविलम्ब बर्खास्त करे एवं वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए नए प्रबंधक कमिटी Ad Hoc Committee को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दें और झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पूर्व की भांति अपनी देखरेख में चुनाव संपन्न कराएं l
2. अंजुमन इस्लामिया रांची वक्त संख्या -1701 विगत 2013 से आय व्यय का ब्यौरा नहीं दिया है, इसलिए झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड अंकेक्षक नियुक्त कर अंकेक्षण का कार्य कराए ताकि करोड़ों रुपए की आय – व्यय की जांच भी हो सके और सरकार को राजस्व की हानि से बचाया जा सकेl
3. अंजुमन इस्लामिया, रांची वक्फ संख्या -1701 के बायलॉज में मतदाता बनाने के लिए रांची नगर निगम क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र को रखा गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र का सीमांकन नहीं किया गया है, इसलिए अंजुमन इस्लामिया, रांची वर्क संख्या -1701 का चुनावी प्रक्रिया से पहले ग्रामीण क्षेत्र का नामकृत सीमांकन किया जाएl
इस बैठक में रांची डोरंडा और ग्रामीण क्षेत्र के मोमिन पंचायत के प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से हाजी अख्तर अंसारी, मास्टर सिद्दीक अंसारी, नसीम अहमद, युनुस परवेज़, मोहम्मद शमीम, जुनैद आलम, मोहम्मद अब्दुल्ला, मुख्तार अंसारी, मोहम्मद जैदी, मोहम्मद जावेद अख्तर, मोहम्मद हसन अंसारी, जमील अख्तर, अंजार अंसारी, मौलाना अनवारुल हक, नुरुल हुदा, शकील अहमद अंसारी, अशफाक आलम ,हुमायूं इत्यादि उपस्थित थेl
- Advertisement -
Report By :- MINAKSHI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI