Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बच्चों पर शिक्षक का कहर,40 बच्चों को बेरहमी से लाठियों से पीटा, कई की सूजी आंखे

0 635

NEWS DESK, NATION EXPRESS, फतेहाबाद (हरियाणा)

फतेहाबाद जिले में टोहाना के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को शिक्षकों ने लाठियों से पीटा। लाठियां पड़ने पर बच्चों के शरीर पर निशान बन गए और कई बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, बच्चों के परिजनों ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि, किसी बच्चे ने सीटी बजाई थी तो शिक्षकों ने 40 बच्चों को लाठियों से बेरहमी से पीटा।

शिक्षकों ने 40 बच्चो को लाठियों से पीटा, कई की सूजी आंखे, 10 अस्पताल में  भर्तीशिक्षकों के खिलाफ दर्ज शिकायत में बताया गया कि, घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है, जब 11वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर कक्षा के अंदर सीटी बजा दी थी। जब शिक्षकों ने सीटी बजाने वाले छात्र के बारे में पूछा तो सभी चुप रहे। उसके बाद गुस्साए शिक्षकों ने कक्षा के सभी 40 छात्रों को लाठियों से पीटा। लाठियां पड़ने पर कई छात्रों के शरीर काले पड़ गए। गंभीर रूप से घायल 10 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कई छात्रों के माता-पिता द्वारा एक संयुक्त शिकायत पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई। जख्मी बच्चों में से कई की तो आंखें भी सूजी हुई हैं, क्योंकि उनके मुंह पर भी लाठी मारी गई थी। बहरहाल, पीड़ित बच्चों के माता-पिता ने पुलिस से शिक्षकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

Report By :- HEMA KANOJIA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, फतेहाबाद (हरियाणा)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309