Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड में भी बढ़ने लगे कोरोना के केस, झारखंड में 319 कोरोना मरीज, झारखंड में रिव्यू करने आएगी केंद्रीय टीम

0 377

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

कल आएगी रिव्यू करने केंद्रीय टीम , 5 दिन रहेगी, 10 बिंदुओं पर समीक्षा करेगी

झारखंड में कोरोना के नये मामले सामने आ रहे हैं. शनिवार को रांची में 22, कोडरमा में 18 और धनबाद में 13 नये कोरोना संक्रमित मिले. रांची में सात संक्रमित डिस्चार्ज भी किये गये हैं. पूरे राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 319 हो गया है.

 रांची में 22, धनबाद में 13 मरीज मिले, दोनों डोज लेने पर भी लोग हो रहे संक्रमित

रांची में एक्टिव केस की संख्या 125

- Advertisement -

देश में बढ़ रहे ओमिक्राॅन और काेराेना के मामलाें काे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय झारखंड समेत 10 राज्याें में मल्टी डिसिप्लिनरी टीम तैनात करेगा। ये वैसे राज्य हैं जहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन या कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही टीकाकरण राष्ट्रीय औसत से कम हो रहा है।

Delhi reports 20 new corona cases one death in the last 24 hours - दिल्ली  में हुई कोरोना की छुट्टी? एक दिन में मिले 20 नए केस, 1 की मौतझारखंड के अलावा बिहार, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पंजाब में इन टीमाें काे तैनात किया जाना है। ये टीमें पांच दिन तक रहेगी और स्वास्थ्य अधिकारियाें के साथ मिलकर काम करेंगी। झारखंड में यह टीम साेमवार काे पहुंचेगी और काेराेना से निपटने की तैयारियाें और व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। ये टीमें हर राज्य में पांच दिन तक रहेगी और 10 बिंदुओं पर समीक्षा करेगी। इसमें अस्पतालाें में बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता, वेंटिलेटर, दवा, बच्चाें के लिए बेड, टीकाकरण, काेराेना जांच और काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था देखेगी। हालांकि झारखंड में अभी ओमिक्राॅन के मरीज नहीं मिले हैं, लेकिन विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि तीसरी लहर नए वैरिएंट से ही आएगी।

दोनों डोज लेने पर भी जयंत सिन्हा और उनकी पत्नी हुए संक्रमित: हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. जयंत सिन्हा ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि उनकी पत्नी भी संक्रमित हैं. वह 19 दिसंबर को हजारीबाग आये थे और वहां कई बैठकों में शामिल हुए थे.

टीम के आने से पूर्व जानिए, हम कितने तैयार

ऑक्सीजन 80 प्लांट तैयार, 13 और बनेंगे : राज्य में सरकारी और निजी संस्थानाें काे मिलाकर 99 ऑक्सीजन प्लांट तैयार करने का लक्ष्य है। अब तक 80 प्लांट तैयार हाे चुके हैं। 25 जनवरी तक 13 और मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट राज्य में तैयार हाे जाएंगे।

बेड 14,863 ऑक्सीजन बेड, 1456 वेंटिलेटर तैयार: 14.863 ऑक्सीजन बेड, 3204 आईसीयू बेड, 1456 वेंटिलेटर और 8738 सामान्य बेड तैयार हैं। बच्चों के लिए 1147 आईसीयू बेड, 1799 ऑक्सीजन बेड, 375 मीडियम आईसीयू बेड और 234 वेंटिलेटर तैयार हाे चुके हैं।

नमें अभी हम काफी पीछे

टीकाकरण 44% काे ही दाेनाें डाेज : टीकाकरण में झारखंड अभी भी काफी पीछे है। राज्य में 75% वयस्क काे ही टीके की पहली डाेज लगी है, जबकि 44% लाेगाें काे ही दाेनाें डाेज लगाई जा चुकी है।

टेस्टिंग रोज औसतन 30 हजार ही: राेज औसतन एक लाख सैंपल की जांच हाेनी चाहिए, लेकिन झारखंड में इसका औसत 30 हजार है। पिछले छह दिनाें में कुल 1.80 लाख सैंपल की ही जांच हाे पाई है।

  • राज्य में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग लगभग बंद है। मरीज मिल रहे हैं, पर ट्रेसिंग नहीं हाे रही है। यही हाल कंटेनमेंट जाेन का भी है। अब स्वास्थ्य विभाग कंटेनमेंट जाेन बनाने का निर्देश दे रहा है।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309