Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दिशा की गिरफ्तारी का विरोध, प्रियंका बोलीं- 21 साल की निहत्थी लड़की से डरी सरकार

0 285

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

पुलिस ने टूलकिट मामले में 21 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। इसका किसान और कांग्रेस नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एक निहत्थी लड़की से सरकार डर गई। राहुल गांधी, शशि थरूर और अरविंद केजरीवाल ने भी दिशा की गिरफ्तारी का विरोध किया है। वहीं भाजपा सांसद पीसी मोहन ने तंज कसते हुए कहा कि बुरहान वानी भी 21 साल का था। अजमल कसाब भी 21 साल का ही था। उम्र केवल एक संख्या है। इसके अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सरकार कार्यकर्ता को निशाना क्यों बना रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार से पूछा है कि क्या किसानों के समर्थन वाली टूलकिट भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ से ज्यादा खतरनाक है? पुलिस ने दिशा को ग्रेटा थनबर्ग द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में शेयर की गई टूलकिट के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया है। ग्रेटा ने कुछ दिनों पहले अपने ट्वीट के साथ एक टूलकिट शेयर की थी। हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था। पुलिस का आरोप है कि दिशा ने ही उसे सर्कुलेट किया था।

- Advertisement -

Image result for पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया हैभारत को चुप नहीं कराया जा सकता: राहुल
कांग्रेस सांसद ने जलवायु कार्यकर्ता की टूलकिट मामले में हुई गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि भारत को चुप नहीं कराया जा सकता है। उन्होंने लिखा, ‘बोल की लब आजाद हैं तेरे, बोल की सच जिंदा है अब तक। वो डरे हैं, देश नहीं। भारत को चुप नहीं कराया जा सकता।’

प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
दिशा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, ‘डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।’

क्या चीनी घुसपैठ से ज्यादा खतरनाक है टूलकिट: चिदंबरम
कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा, ‘यदि माउंट कार्मेल कॉलेज की 21 वर्षीया छात्रा और जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि देश के लिए खतरा बन गई है, तो भारत बहुत ही कमजोर बुनियाद पर खड़ा है। चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की तुलना में किसानों के विरोध का समर्थन करने के लिए लाया गया एक टूलकिट अधिक खतरनाक है। भारत बेतुका रंगमंच बन रहा है और यह दुखद है कि दिल्ली पुलिस उत्पीड़कों का औजार बन गई है। मैं दिशा रवि की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं और सभी छात्रों और युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे निरंकुश शासन के खिलाफ आवाज उठाएं।’

किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं: केजरावील
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरावील ने जलवायु कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा, ’21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।’

एसकेएम ने की दिशा की रिहाई की मांग
किसानों की यूनियनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिशा रवि की गिरफ्तारी की निंदा की और उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। एसकेएम ने साथ ही हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल की तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों की मौत को लेकर टिप्पणी की भी निंदा की और चेतावनी दी कि लोग उन्हें इस तरह के ‘अहंकार’ के लिए एक दिन सबक सिखाएंगे। एसकेएम नेता दर्शन पाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘सरकार ने संसद में बेशर्मी से स्वीकार किया कि उसके पास उन किसानों का कोई आंकड़ा नहीं है, जिन्होंने जारी आंदोलन में अपनी जान कुर्बान की।’

Image result for पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया है

वैचारिक आजादी पर हो रहे हमले: शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पूछा है कि क्या सरकार को अपनी छवि खराब होने की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘भारत में किसान आंदोलन को दबाने के लिए जिस तरह से राजनीतिक विरोध और वैचारिक आजादी पर हमले हो रहे हैं, दिशा रवि की गिरफ्तारी उसमें नया कदम है। क्या भारत सरकार को दुनिया में अपनी छवि खराब होने की जरा भी परवाह नहीं है?’

सरकार कार्यकर्ता को क्यों बना रही है निशाना: मीना हैरिस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भांजी और पेशे से वकील मीना हैरिस ने दिशा की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय अधिकारियों ने एक अन्य महिला कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया है, क्योंकि उसने किसानों के विरोध का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया टूलकिट पोस्ट की थी। सरकार से पूछना चाहिए कि आखिर वो क्यों कार्यकर्ता को निशाना बना रहे हैं।’

भाजपा नेताओं ने विपक्षी नेताओं को घेरा
भाजपा सांसद ने दिशा रवि की गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे विपक्षी नेताओं के खिलाफ हमला बोला है। बंगलूरू सेंट्रल से भाजपा सांसद पीसी मोहन ने लिखा है कि बुरहान वानी 21 साल का था। अजमल कसाब 21 साल का था। उम्र केवल एक संख्या है। कोई कानून से ऊपर नहीं है। कानून अपना काम करेगा। अपराध, अपराध होता है।वहीं हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया कि देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए फिर चाहे वह दिशा रवि हो या कोई और।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309