NEWS DESK,NATION EXPRESS, NEW DELHI
देश में सुरक्षा कि बात आती है तो दिल्ली पुलिस का नाम सबसे पहले आता है। दिल्ली पुलिस महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर कई लोगों को जागरुक करती है। जब भी किसी महिला के साथ किसी तरह कि कोई भी घटना घटती है तो दिल्ली पुलिस उसी महिला की बात को पहले सामने रखती है। लेकिन जब बात खुद दिल्ली पुलिस में काम कर रही महिलाओं के साथ गलत व्यवहार कि तो आप किसको इसका जिम्मेदार ठहराएगें।
जी हां, ताजा मामला दिल्ली पुलिस का ही है, जहां कम से कम 24 महिला पुलिसकर्मियों ने एक इंस्पेक्टर पर काम के दौरान उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचा दी है। आरोपी इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस के प्रोविजनिंग एंड लॉजिस्टिक यूनिट में तैनात है। नई दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित विभाग में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने करीब पांच महीने पहले अपने वरिष्ठ अधिकारियों से इंस्पेक्टर द्वारा यौन शोषण किए जाने की शिकायत की थी।
- Advertisement -
उसकी शिकायत के अनुसार इंस्पेक्टर महिला कांस्टेबल से अकेले में मिलने को कहता था और जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो वो उसका शोषण करने लगा। पुलिस सूत्र के अनुसार इसके बाद दूसरी महिला पुलिसकर्मियों ने भी उस इंस्पेक्टर के बारे में ऐसी ही शिकायतें दर्ज करायीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा से इस साल अप्रैल में शिकायत की गई थी और उन्होंने शिकायत को यौन शोषण कमेटी के पास अग्रसारित कर दिया था। यौन शोषण कमेटी का प्रमुख ज्वाइंट कमिश्नर रैंक का अधिकारी होता है। सूत्रों के अनुसार शिकायत की जांच जारी है। दिल्ली महिला आयोग में भी इस बारे में शिकायत दर्ज कराई गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा हमेशा ही एक चिंताजनक विषय रही है।
जिसके अनुसार दिल्ली महिलाओं के लिए देश के सबसे असुरक्षित शहरों में एक है। दिल्ली में चलती बस में एक महिला से सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे।
विरोध प्रदर्शनों के बाद केंद्र सरकार ने महिलाओं के संग होने वाले अपराधों से निपटने के लिए कड़ा कानून भी बनाया गया। हालांकि आंकड़ों के अनुसार 16 दिसंबर के मामले और नया कानून बनने के बाद भी दिल्ली में महिलाओं के संग होने वाले अपराधों में कमी नहीं आई है। दिल्ली में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है लेकिन केंद्रशासित प्रदेश होने के कारण दिल्ली पुलिस भारत के गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है। महिला सुरक्षा और पुलिस पर नियंत्रण को लेकर आप सरकार और केंद्र सरकार के बीच तकरार होती रही है।
Report By :- AAKANSHA TIWARI, NEWS DESK,NATION EXPRESS, NEW DELHI