NEWS DESK, NATION EXPRESS, गोड्डा
पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया लिखाया। पढ़ाई पूरी करके पत्नी नर्स बन गई। पति अब हंसी-खुशी दांपत्य जीवन जीने की सोच रहा था कि अचानक एक दिन उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पति अब पुलिस से न्याय मांग रहा है। यूपी के ज्योति मौर्या जैसा यह प्रकरण झारखंड के गोड्डा जिले का है। प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी प्रिया कुमारी हैं वहीं भुक्तभोगी पति टिंकू यादव है।

- Advertisement -
डेढ़ साल पहले हुई थी कपल की शादी
गोड्डा नगर थाना में न्याय की आस लिए शिकायत करने पहुंचे कठौन निवासी टिंकू यादव ने मीडियाकर्मियों को बताया कि जिले के बढ़ौना मोहल्ले की रहने वाली प्रिया से उसकी शादी हुई थी। प्रिया ने शादी के बाद पढ़ने की इच्छा जताई। टिंकू का कहना है कि पत्नी की लगन और प्रतिभा को देख वह मान गया। उसने पत्नी का दाखिला शकुंतला नर्सिंग स्कूल में कराया। प्रिया की पढ़ाई का खर्चा उठाने के लिए टिंकू ने बकायदा 2.5 लाख रुपये का कर्जा लिया।
टिंकू यादव ने नगर थाना में दी शिकायत
टिंकू का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान प्रिया की दोस्ती पड़ोस में ही रहने वाले दिलखुश राउत से हो गई। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा। टिंकू ने बताया कि वह डिलीवरी ब्वॉय है। दिन-रात मेहनत कर उसने पत्नी की पढ़ाई का खर्चा उठाया। इस बीच 17 सितंबर को प्रिया अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई और वहीं कोर्ट मैरिज कर ली। शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने कहा कि शिकायत पर छानबीन की जा रही है।
Report By :- PRIYA AHUJA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, गोड्डा