Nation express
Nation express
ख़बरों की नयी पहचान
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Subscribe
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Contact Us

Nation Express Nation Express - ख़बरों की नयी पहचान

  • Contact Us
Nation Express
  • Home
  • Jharkhand
  • 2017 बैच के IPS अजय कुमार बने रामगढ़ के नए एसपी : एएसआई राहुल सिंह मौत मामले में पुराने SP विमल कुमार पर लटकी विभागीय कार्यवाही की तलवार

2017 बैच के IPS अजय कुमार बने रामगढ़ के नए एसपी : एएसआई राहुल सिंह मौत मामले में पुराने SP विमल कुमार पर लटकी विभागीय कार्यवाही की तलवार

Jharkhand
By Express Desk Last updated Jul 23, 2024
0 553
Share

CITY DESK, NATION EXPRESS, रामगढ़

ASI राहुल की मौत का ज़िम्मेदार रामगढ़ SP और टाउन थाना प्रभारी अजय कुमार साहू तो नहीं ?

HIGHLIGHTS

  • आईपीएस अजय कुमार बने रामगढ़ के नए एसपी, राज्य पुलिस सेवा से किए गए थे प्रमोट
  • मृतक ASI के परिजनों का आरोप- टाउन थानेदार ने राहुल पर गलत करने का बनाया था दबाव
  • ASI राहुल कुमार सिंह की मौत के मामले में डॉ. विमल कुमार पर हो सकती है विभागीय कार्रवाई
Related Posts

आईजी मनोज कौशिक और एसएसपी राकेश रंजन पहुंचे वज्रगृह ! 3 लेयर…

नक्सलियों के खात्मे की घड़ी आई करीब ! झारखंड में नक्सलवाद का…

रांची में डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस 2025 को लेकर राज्यस्तरीय समीक्षा…

- Advertisement -

राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत आईपीएस अजय कुमार को रामगढ़ का नया एसपी बनाया गया है। सोमवार शाम को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बाबत् नोटिफिकेशन जारी कर दी है। वहीं रामगढ़ के एसपी डॉ. विमल कुमार का तबादला स्वाभाविक नहीं है। एएसआई की मौत के बाद यह एक्‍शन लिया गया।

सोमवार देर शाम झारखंड सरकार गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा रामगढ़ के नए एसपी की अधिसूचना जारी कर दी गई है. जिसमें अजय कुमार जो पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखंड, रांची के पद पर कार्यरत थे उन्हें पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किये जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है.

आपको बता दें कि 21 जुलाई को देर रात अचानक रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को हटा दिया गया और मुख्यालय में योगदान देने को लेकर पत्र भी जारी कर दिया गया. इसके बाद से रामगढ़ पुलिस अधीक्षक का पद रिक्त हो गया था. सोमवार को देर शाम आईपीएस अजय कुमार को रामगढ़ जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है.

IPS Ajay Kumar has been appointed the new SP of Ramgarh district

क्‍यों हटाए गए विमल कुमार ?

रामगढ़ के एसपी डॉ. विमल कुमार का स्थानांतरण स्वाभाविक नहीं है। रामगढ़ यातायात थाने के एएसआई राहुल कुमार सिंह की मौत के मामले में उनके विरुद्ध कार्रवाई हुई है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चल सकती है।

मृतक ASI राहुल सिंह ने SP के सामने लगायी थी गुहार 

कई बार तो SP ने अपने कार्यालय से डांट कर भगा दिया था मृतक ASI राहुल सिंह को

 रामगढ़ एसपी डॉ विमल कुमार और रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू एक दूसरे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं 

पुलिस मुख्यालय ने हजारीबाग के डीआईजी सुनील भास्कर से इस पूरे प्रकरण में जांच रिपोर्ट तलब की है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। एसपी पर आरोप है कि एएसआई राहुल कुमार सिंह प्रताड़ित हो रहे थे और इसकी शिकायत उन्होंने एसपी डा. विमल कुमार से भी की थी। शिकायत के बावजूद उन्होंने सक्रियता नहीं दिखाई।

आधी रात में हटाए गए रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ,रामगढ़ टाउन थाना प्रभारी को डीजीपी ने किया सस्पेंड…. | News Lahar

प्रताड़ना की जानकारी संज्ञान में रहने के बावजूद चुप्पी साधना एसपी को हटाने का मुख्य कारण बना है। मृत एएसआई राहुल कुमार सिंह के रांची में रहने वाले परिजन ने प्रभावशाली लोगों को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा।

सबसे पहले डीजीपी अजय कुमार सिंह ने टाउन थानेदार अजय कुमार साहू को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद डीजीपी की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने रामगढ़ के एसपी डा. विमल कुमार को हटाने का आदेश जारी किया।

हाजत में एक युवक की मौत से जुड़ा पूरा मामला

एएसआई राहुल कुमार सिंह यातायात थाना रामगढ़ से पहले रामगढ़ टाउन थाने में पदस्थापित थे। वहां इंस्पेक्टर अजय कुमार साहू थानेदार थे। एएसआई राहुल कुमार सिंह के परिजन के अनुसार 21 फरवरी को रामगढ़ के टाउन थाना के हाजत के बाथरूम में अनिकेत नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।परिजन का कहना है कि उस युवक को थानेदार अजय कुमार सिंह स्वयं पकड़कर किसी केस में लाए थे। जब उसकी थाना हाजत में मौत हो गई तो वे एएसआई राहुल कुमार सिंह पर दबाव बनाने लगे कि वह (एएसआई राहुल कुमार सिंह) स्वीकार लें कि उसे चोरी से संबंधित एक केस में लाए थे। एएसआई राहुल कुमार सिंह चोरी के एक केस का अनुसंधान कर रहे थे।

बड़ी खबर: DGP ने रामगढ़ थाना प्रभारी को किया निलंबित,एसपी का तबादला, जानिए क्या लगा है आरोप | THENEWSPOST.in

एएसआई राहुल कुमार सिंह इस बात पर अड़े रहे कि वह अनिकेत को नहीं लाए हैं और न हीं वे अपने केस में उसका नाम जोड़ सकते हैं। इसके बाद एएसआई राहुल कुमार सिंह को थानेदार प्रताड़ित करने लगे। परिजन का कहना है कि प्रताड़ना से तंग आकर ही एएसआई राहुल कुमार सिंह ने एसपी डा. विमल कुमार को आवेदन दिया था कि उन्हें टाउन थाना से हटा दिया जाए। इसी बीच लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श चुनाव आचारसंहिता लग गई।

अभी कुछ दिन पहले ही 18 जुलाई को एसपी ने एएसआई राहुल कुमार सिंह का स्थानांतरण टाउन थाना से यातायात थाना रामगढ़ में किया था। 21 जुलाई की शाम एएसआई राहुल कुमार सिंह की जहर खाने से मौत हो गई।

फोन टैपिंग मामले में विवादों में आए थे इंस्पेक्टर

आखिर कौन करवाता है फोन टैपिंग? क्या कहता है कानून? - phone tapping phonw tab hyderabad cop intelligence - The Lallantop Articleअजय कुमार साहू रामगढ़ टाउन थाने से निलंबित थानेदार इंस्पेक्टर अजय कुमार साहू पहले भी विवादों में आ चुके हैं। पूर्व में उनपर अवैध तरीके से फोन टैपिंग का आरोप लगा था। इस मामले की जांच के बाद उनके विरुद्ध रांची के डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उनपर सीआईडी के राजा रानी कोठी स्थित मुख्यालय में पदस्थापन के दौरान गलत तरीके से कुछ लोगों के फोन टैप करने का आरोप था।

ASI राहुलbreaking newshemant sorenips ajay kumarjharkhand policeramgadh newsranchi policesp rangadh
0 553
Share
Express Desk 2551 posts 0 comments

Prev Post

गैंगस्टर के प्यार में पागल हुई IAS अधिकारी की पत्नी : किडनैपिंग केस में भी आया नाम, जानिये क्या हुआ इसका अंजाम

Next Post

DAV स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर की दरिन्दगी ! टूर्नामेंट में असफल रहे छोटे-छोटे बच्चों को कमरे में बंद कर डंडे व बेल्ट से पीटा

You might also like More from author
Jharkhand

आईजी मनोज कौशिक और एसएसपी राकेश रंजन पहुंचे वज्रगृह ! 3 लेयर सुरक्षा का बारीकी से…

Jharkhand

नक्सलियों के खात्मे की घड़ी आई करीब ! झारखंड में नक्सलवाद का काउंटडाउन शुरू: 31 मार्च…

Jharkhand

रांची में डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस 2025 को लेकर राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, थानों तक…

Jharkhand

नए सिंथेटिक ड्रग ‘साइक्लोर्फिन’ को लेकर झारखंड में ATS का हाई अलर्ट.. SSP-SP को…

Prev Next

Leave A Reply
Cancel Reply

Your email address will not be published.

- Advertisement -

- Advertisement -

  • Facebook Join us on Facebook
  • Twitter Join us on Twitter
  • Youtube Join us on Youtube
  • Instagram Join us on Instagram
  • Pinterest Join us on Pinterest

Nation Express

NATION EXPRESS, (A UNIT OF HARSHA MEDIA VENTURE) is a national infotenment channel based in ranchi, jharkhand, India. NationEXPRESS was launched on 11 march 2020 by Shadab Khan.

Most Viewed

पिता की डांट इतनी बुरी लगी कि बेटे ने खुद को मारी गोली, जांच में…

शिक्षा के मंदिर में मिली लक्ष्मी ! जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 1…

रांची महानगर जिला भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री के के गुप्ता जी…

Editors' Picks

फिल्मी स्टाइल में फेरे से ठीक पहले शादी में पहुंच गई ‘दबंग’…

ALEERT ! आज से लगातार 4 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, शनिवार और रविवार…

नौकरी मांगने जा रहे बेरोजगार छात्रों पर पुलिस का कहर, जमकर चलाई…

Opinion

WHATSAPP कॉल पर नक्सलियों ने पत्रकार से कहा- हमारे कब्जे में है…

13 साल के बाद पाकिस्तान से भारत वापस लौटे इस्माइल समा के गांव में…

DIG बड़ा या DSP? मरांडी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा – पुलिस…

  • Home
© 2020-2022 - Nation Express . All Rights Reserved.
Website Design: The Image Creator
GA4|256711309
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.