Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चोर व झपटमारों गिरोह की सरगना ‘दीदी’ जिसे हर कीमत पर पुलिस पकड़ना चाहती है

0 503

CRIME DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

पटना में चोर व झपटमारों की सरगना ‘दीदी’ आखिर कौन है जिसे हर कीमत पर पुलिस पकड़ना चाहती है। आखिर चोरों के कई गैंग की सरगना दीदी रहती कहां है? आधा दर्जन से अधिक लग्जरी बाइक रखने वाली दीदी चोरों और झपटमार गिरोहों के गैंग को देती है संरक्षण फिर दिनदहाड़े करवाती है चोरों और झपटमारों से चेन स्नैचिंग। इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस हर कीमत पर दीदी को दबोचने की फिराक में जुटी है।

चेन और मोबाइल छीनने वालों को भाड़े पर बाइक देती है यह 'दीदी', पुलिस को  है... | KohramLiveदीदी’ नामक चोरों के सरगना का खुलासा तब हुआ, जब पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने बाइक से गैस सिलेंडर चुराने की आरोपी को पकड़ कर थाने लायी। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया की हम लोग चोरी और झपटमारी के लिए ‘दीदी’ से भाड़े पर लग्जरी बाइक लेते हैं । उसने पहले महिला का  नाम पुष्पा बताया था, उसके रहने का ठिकाना कंकड़बाग के पोस्टल पार्क में बताया। पुलिस जब जांच में जुटी तो निष्कर्ष सही नहीं निकला। पुलिसिया जांच में पता चला है कि चोरों की सरगना दीदी पटना की रहने वाली नहीं है। वह पटना आती है और कभी अपने संबंधी के यहां रुकती है तो कभी होटल में।

- Advertisement -

दीदी ने आधा दर्जन से अधिक लग्जरी बाइक खरीद रखी है। जिसे वह चोरों को किराए पर देती है। झपटमार गिरोह के सदस्य उसी बाइक के सहारे चोरी व झपटमारी करते हैं। दीदी बाइक देने के एवज में घंटे के हिसाब से भाड़ा वसूलती है। साथ ही लूटे गए सामान के बेचने के बाद होने वाली आमदनी में अपनी हिस्सेदारी भी  लेती है। चोरों की सरगना दीदी को पकड़ना पटना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। अगर दीदी पटना पुलिस के गिरफ्त में आती है तो राजधानी में झपट मारी कर रहे कई गैंग से पर्दा उठ सकता है।

Report By :- ANJALI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309