Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तैमूर खान की अम्मी, मां सीता नहीं बन सकती, सीता के रोल के लिए करीना के नाम पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

0 544

BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

बेबो का विरोध:सीता के रोल के लिए सामने आया करीना का नाम, भड़के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- वह तैमूर खान की अम्मी, मां सीता नहीं बन सकती

हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि डायरेक्टर अलौकिक देसाई ने अपनी फिल्म ‘सीता’ के लीड रोल के लिए एक्ट्रेस करीना कपूर को अप्रोच किया है। कहा यह तक जा रहा था कि बेबो ने इस रोल के लिए फीस के तौर पर 12 करोड़ रुपए मांगे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर करीना का विरोध शुरू हो गया। कई लोगों का मानना है कि अगर करीना सीता का रोल करती हैं तो यह हिंदू धर्म और माता सीता का अपमान होगा। सोशल मीडिया पर #BoycottKareenaKhan ट्रेंड किया जा रहा है।

- Advertisement -

Ramayan: Deepika Padukone & Kareena Kapoor Khan In The Run For Sita In This  Hrithik Roshan & Mahesh? - YouTube

कैसे ट्रोल कर रहे सोशल मीडिया यूजर्स
एक यूजर ने करीना के बायकॉट की मांग करते हुए लिखा है, “हमारे इमोशंस से मत खेलिए। रिया ने सुशांत को मारा था। करीना का बायकॉट कीजिए।”

एक यूजर ने लिखा है, “वह तैमूर खान की अम्मी है। इसलिए वह मां सीता का रोल नहीं कर सकती।”

एक यूजर का कमेंट है, “हम मां सीता का रोल करने के लिए सिर्फ हिंदू एक्ट्रेस चाहते हैं। हम उसे (करीना को) माता सीता के रोल में किसी भी हाल में मंजूर नहीं करेंगे।”

एक यूजर ने लिखा, “मैं शर्त लगा सकता हूं कि करीना ने अपनी पूरी जिंदगी में कभी रामायण नहीं पढ़ी होगी। और वह माता सीता का रोल करना चाहती है। बॉलीवुड के खिलाफ एकजुटता से खड़े रहिए।”

फिल्म में रावण का रोल कर सकते हैं रणवीर
रिपोर्ट्स की मानें तो अलौकिक देसाई ने रावण के किरदार के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया है। कहा जा रहा है कि रणवीर को कहानी पसंद आई है। लेकिन उन्होंने अभी तक इसके लिए हामी नहीं भरी है। ‘बाहुबली’ फेम राइटर केवी विजयेन्द्र प्रसाद की लिखी इस फिल्म के लीड रोल के लिए करीना के अलावा आलिया भट्ट के नाम पर भी चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी के भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Report By :- MINAKSHI SINGH, BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309