Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शर्मनाक: घर के बाहर बंधी गाय से 4 युवकों ने की दरिंदगी, शराब के नशे में थे आरोपी, घटना सीसीटीवी में कैदलोगों ने दरिंदे को जमकर धुना

0 619

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मेरठ

मेरठ में टीपी नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत चार युवकों ने गुरुवार देर रात एक गाय के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बताया गया कि देर रात ही गाय मालिक ने आरोपियों की तलाश की तो शराब के नशे में धुत एक युवक कुछ दूरी पर ही बेहोश पड़ा मिला। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। गाय के मालिक ने इस मामले में एक आरोपी को नामजद करते हुए चार के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
शर्मनाक: गाय के साथ अमानवीयता, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, लोगों ने  दरिंदे को दबोचकर जमकर धुना - Sanj Samachar
नई बस्ती निवासी जयवीर पुत्र पूरन ने बताया कि गुरुवार की रात उसकी गाय घर के बाहर बंधी थी। देर रात लगभग 12:00 बजे गाय का शोर सुनकर जयवीर का परिवार जागा। बाहर निकल कर गाय को देखा तो वह हैरान रह गया। जयवीर ने बताया कि इसके बाद उसने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें चार युवक गाय के साथ दरिंदगी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने शोर मचाकर क्षेत्रवासियों को घटना की जानकारी दी। बाद में वह क्षेत्रवासियों के साथ पीड़ित आरोपियों की तलाश में जुट गया। 
Meerut 4 youths tortured a cow tied outside the house the accused were drunk was captured in CCTV
बताया गया कि घर से कुछ दूरी पर ही मोहल्ले का ही रहने वाला शेखर नाम का युवक शराब के नशे में धुत बेहोश पड़ा मिला। शेखर के कपड़े गोबर से सने हुए थे। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने शेखर को दबोचकर बंधक बना लिया। यही नहीं उसकी जमकर पिटाई की।  मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, गाय के मालिक ने शेखर सहित तीन अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
Report By :- MANISHA JAISWAL, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मेरठ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309