NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
रांची में निकलने वाले मुहर्रम के अखाड़ों की तर्ज पर इस बार शिया समुदाय की ओर से निकाले जाने वाला मातमी जुलूस भी मेन रोड नहीं जाएगा. सेंट्रल मुहर्रम कमेटी रांची और समाज के गणमान्य लोगों के आग्रह पर इस वर्ष शिया समुदाय का पहलाम यानी 9 अगस्त को मेन रोड में निकाला जाने वाला मातमी जुलूस नहीं निकाला जाएगा. यह निर्णय शनिवार को शिया समुदाय ने लिया. दरअसल मुहर्रम 2022 को लेकर शिया समुदाय का निकलने वाला मातमी जुलूस को लेकर एक आपातकालीन बैठक ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के कार्यालय में हुई.

- Advertisement -
इसमें हाजी सैयद तहज़ीब उल हसन रिजवी ने 7, 8 और 9 अगस्त को निकलने वाले जुलूस के बारे में बताया. बैठक में तय हुआ कि इस वर्ष 2022 का मातमी जुलूस 9 अगस्त (पहलाम) का जो निकाला जाना है वे सेंट्रल मुहर्रम कमेटी और समाज के गणमान्य लोगो के आग्रह पर मेन रोड में नहीं जाएगा. नए कार्यक्रम के तहत 7 अगस्त को रात्रि 7 बजे मातमी जुलूस मस्जिद जाफरीया से निकल कर चर्च रोड, डॉ. फ्तेहउल्लाह रोड होते हुए वापस मस्जिदे जाफ़रिया विक्रांत चौक में संपन्न होगा.
