NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
अभी छह IAS को देना होगा सचिव स्तर पर प्रमोशन
अगले तीन साल में रिटायर होंगे 14 आईएएसवर्तमान सरकार तक सुखदेव सिंह का रहना तय
निधि खरे को मुख्य सचिव स्तर पर प्रमोशन देने के बाद अब राज्य में 11 आईएएस मुख्य सचिव रैंक के हो गए. हालांकि निधि खरे समेत अभी पांच आईएएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इसलिए इसका अधिक प्रभाव झारखंड पर नहीं पड़ेगा. सरकार के पास अधिक समस्या 2006 के छह आईएएस को सचिव स्तर पर प्रमोशन देने का है, क्योंकि जैसे ही इन्हें सचिव स्तर पर प्रमोशन दिया जाएगा,
- Advertisement -
उन्हें सचिव स्तर के पद पर पोस्टिंग भी देनी होगी. कमीश्नर का पद भी सचिव स्तर का ही होता है. चूंकि वर्तमान में करीब सभी विभागों में सचिव भी हैं और सभी प्रमंडलों में कमीश्नर भी हैं. जिसमें कई विभाग के सचिव पद पर मुख्य सचिव स्तर के आईएएस विराजमान हैं. संभवत : इस कारण से फिलहाल सचिव स्तर का प्रमोशन को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है. मगर इन्हें जल्द प्रमोशन देना भी सरकार के लिए बाध्यता होगी. सरकार किसी भी समय भी इन्हें प्रमोशन दे मगर वह 1 जनवरी (भूतलक्षी प्रभाव) से मान्य होगा. सचिव स्तर पर प्रमोशन के लिए रांची के डीसी रहे मनोज कुमार, विप्रा भाल सहित छह आईएएस कतार में हैं.
- इंदुशेखर चतुर्वेदी 31-10-2022
- केके खंडेलवाल 31-7-2022
- एनएन सिन्हा 31-7-2024
- सुखदेव सिंह 31-3-2024
- अरुण कुमार सिंह 31-12-2023
- एल खिंयाग्ते 31-10-2024
- एसकेजी रहाटे 30-4-2024
- अमरेंद्र प्रताप सिंह 30-11-2023
- राजीव अरुण एक्का 30-3-2024
- सुरेंद्र सिंह 30-6-2024
- जटाशंकर चौधरी 31-01-2023
- चितरंजन कुमार 31-12-2021(राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी)
- राजेश कुमार पाठक 31-05-2022
हर साल में आईएएस को प्रमोशन देना है तय